{"_id":"5b54ec5c4f1c1b572f8b6000","slug":"61532292188-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से बच्ची सहित दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से बच्ची सहित दो झुलसे
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बच्ची समेत दो झुलसे
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र की खुशहाल कॉलोनी में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से 6 साल की बच्ची समेत दो लोग झुलस गए। इससे गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस का घेराव कर जमकर हंगामा काटा।
रविवार शाम करीब पांच बजे खुशहाल कॉलोनी गली नंबर 7 में ऊपर से जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गली में गिर गया। तार सजाउद्दीन की छह साल की बेटी समरीन के पैर को छूता हुआ वहां से गुजर रहे 30 फुटा रोड निवासी वकील से टकरा गया। इससे करंट लगने से दोनों झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोग रोड जाम करने चल दिए, लेकिन लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोग पुलिस को घेरकर विद्युत निगम और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। बाद में इंस्पेक्टर ने विद्युत निगम के अधिकारियों से बात की। उन्होंने इलाज में मदद करने और कांवड़ यात्रा के बाद लाइन हटवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।
पहले भी हुई मौत, मगर सिर्फ आश्वासन मिले
हंगामे के दौरान महिलाओं ने कहा कि चार साल पहले भी गली में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पिछले महीने ही दूसरी गली में इसी लाइन की चपेट में आकर छत पर लिंटर डाल रहे मिस्त्री की मौत हुई थी। एक सप्ताह पहले भी कुत्ता और बकरा मरे थे, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिलता है। कई बार इस लाइन को हटवाने का भरोसा दिया जा चुका है। वहीं हंगामा बढ़ता देख इंस्पेक्टर मौ. असलम ने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस बीच इंस्पेक्टर ने कहा कि झुलसे लोगाें का इलाज का खर्च वे देंगे।