फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समर क्वीन प्रतियोगिता में जमकर हुआ धमाल

समर क्वीन प्रतियोगिता में जमकर हुआ धमाल

Wed, 18 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
समर क्वीन प्रतियोगिता में जमकर हुआ धमाल
समर क्वीन में जमकर हुआ धमाल
विज्ञापन

मेरठ। महिला एकता मिलन परिवार ने मंगलवार को आबूलेन स्थित भगवान पैलेस में लोक नृत्य समारोह एवं समर क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया। लकी ड्रॉ विजेता सुनीता तोमर रहीं। कार्यक्रम में सभी सदस्याएं गुलाबी और आसमानी रंग के परिधानों में पहुंची।


समर क्वीन में राधा, पूजा ने मारी बाजी
छतरी, चश्मा और धूप के चश्मे लगाकर पहुंची सदस्याओं की स्टाइल के आधार पर समर क्वीन का चुनाव हुआ। प्रतियोगिता में दस सदस्याओं ने भाग लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्षा पूनम गुप्ता एवं सचिव रेनू बंसल ने सभा को संबोधित किया। ममता मांगलिक ने फैब्रिक कवर से कपड़े पर प्रिंट करना सिखाया। पुष्पा जैन ने सासू पनिया कैसे जाऊं, ममता मांगलिक ने मैं तो चंदा जैसी नारी, आशू गुप्ता ने मेरी चुनरी उड़-उड़ जाए, कमलेश जैन और कुसुम जैन ने मोहन वेष बनाया गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। रंजना दुबे ने तेरी आंखों का यह काजल, कृष्णा गर्ग ने बंशी वाले के अलावा बाला अग्रवाल और मीरा बंसल ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। सभा में सभी को वार्षिक गिफ्ट दिए गए। सभा को सफल बनाने में सचिव रेनू कंसल, रीता, मीना गुप्ता, रितु सेठी, कौशल्या आदि ने योगदान दिया। संस्थापिका गीता मनोज ने सभा संचालन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed