फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टिकैत की मूर्ति हटाने पर भाकियू में आक्रोश, कलक्ट्रेट घेरा

टिकैत की मूर्ति हटाने पर भाकियू में आक्रोश, कलक्ट्रेट घेरा

Fri, 22 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
टिकैत की मूर्ति हटाने पर भाकियू में आक्रोश, कलक्ट्रेट घेरा
मेरठ। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा हटाने पर भाकियू में आक्रोश व्याप्त हो गया। संगठन हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश भर में भाकियू ने जिला मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और सीएम के नाम मांग ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार जिला भाकियू के दोनों गुटों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पहले चौधरी चरण सिंह पार्क में इकट्ठा हुए और बाद में कलक्ट्रेट पर पहुंचकर घंटों प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह और जिला महासचिव सत्यवीर सिंह जंगेठी ने कहा कि किसान मसीहा बाबा टिकैत की प्रतिमा हटाना प्रदेश सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के इस कृत्य से किसानों की आत्मा दुखी हुई है। दूसरे गुट के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी, बाबा इलम सिंह, संजय दौरालिया और विनोद जिटौली आदि ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने समय रहते बाबा की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया तो प्रदेश का किसान सड़कों को जाम कर देगा। दोनों गुटों ने अलग-अलग सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में टिकैत की प्रतिमा पुन: स्थापित कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई है। इस मौके पर जगबीर सिंह दबथुआ, धीर सिंह, प्रमोद, रवींद्र दौरालिया, कुलदीप त्यागी, विनेश प्रधान, ताराचंद, हरवीर निलोहा, देवेंद्र शर्मा, शेर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं भाकियू के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते हुए टिकैत की प्रतिमा को स्थापित नहीं कराया तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed