फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जालसाजों पर करें एफआईआर

जालसाजों पर करें एफआईआर

Fri, 15 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जालसाजों पर करें एफआईआर
जालसाजों के खिलाफ दर्ज कराएं एफआईआर
विज्ञापन

मेरठ। आयुक्त मित्र दिवस में सुनवाई करते हुए आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि जालसाजी कर फर्जी रूप से अपील करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने मेरठ तथा गाजियाबाद के प्रकरण में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
तहसील मवाना के ग्राम बहलोलपुर निवासी रविंद्र कुमार ने शिकायती पत्र दिया। कहा कि खसरा संख्या 35, रकबा 0.1883 हेक्टेयर का पुष्पा देवी द्वारा बैनामा चुपचाप नेत्रपाल सिंह व उमेश कुमार को करके दाखिल खारिज करा दिया गया है जबकि इस खसरा नंबर में वह भी सह खातेदार है। उसकी भी जमीन है पर उसे कुछ नहीं बताया गया। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी मवाना द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या व न्यायालय नायब, तहसीलदार किठौर व तहसीलदार मवाना तथा न्यायालय उपजिलाधिकारी मवाना की वाद पत्रावलियों का अध्ययन किया। इसकेबाद उपजिलाधिकारी मवाना को निर्देश दिए कि जालसाजी एवं फर्जी रूप से अपील योजित करने हेतु उत्तरदायी नेत्रपाल सिंह व उमेश कुमार तथा अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

वहीं एक दूसरे प्रकरण में शिकायतकर्ता कविता निवासी भवन संख्या 594 शिब्बनपुरा, गाजियाबाद के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई हुई। कहा गया कि इंदिरापुरम स्थित भू-संख्या एसके 3/219 का आवंटन महेंद्र सिंह के नाम हुआ था, जिसकी समस्त धनराशि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में जमा करा दी गई है। रजिस्ट्री हेतु फ्री होल्ड शुल्क भी जमा करा दिया गया। प्रार्थीगण से स्टांप पेपर भी मंगा लिये गये। बाद में पता चला कि इस प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या में अवगत कराया गया है कि सभी आवेदकों का भूखंड आरक्षण कर दिया गया था। इसके लिए आरक्षित भूखंड पर बकाया धनराशि जमा न होने के कारण ड्रॉ लिस्ट में सम्मिलित नहीं किया गया। आयुक्त ने सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को आवंटी को, जिन्होंने 200 वर्गमीटर भूखंड कीसमस्त धनराशि प्राधिकरण में जमा करा दी है। उन्हें समान क्षेत्रफल का भूखंड प्राधिकरण की इंदिरापुरम योजना में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रकरण से संबंधित मूल अभिलेख उपलब्ध न होने हेतु उत्तरदायी कर्मचारियों को चिह्नित कर अभिलेखों के उपलब्धता सुनिश्चित करने व उत्तरदायी कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई को भी कहा। इस अवसर पर सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण संतोष राय, उपजिलाधिकारी मवाना जिला मेरठ अमिताभ यादव, तहसीलदार मवाना जिला मेरठ जयेंद्र सिंह, प्रभारी सम्पत्ति (सहायक अभियन्ता) जीडीए एआर , शिकायतकर्ता रविंद्र, कविता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed