{"_id":"5b0f0c9f4f1c1b926e8b589c","slug":"61527712927-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में नहीं चलेगी डेयरी, अवैध निर्माण हटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में नहीं चलेगी डेयरी, अवैध निर्माण हटेगा
Updated Thu, 31 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल में नहीं चलेंगी डेयरी, अवैध निर्माण हटेगा
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में अवैध तरीके से दूध की डेयरी चलने, अवैध निर्माण किए जाने और दुकानें खोल लेने की शिकायतें प्राचार्य को मिल रही थीं। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एसकेगर्ग ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर अगर इस तरह के अवैध कार्यों पर लगाम नहीं लगी तो कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य केसाथ प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार भी थे।
दरअसल, मेडिकल कॉलेज में काफी समय से इस तरह की शिकायतें की जा रही हैं कि कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर लिए हैं और कई ने मकानों में दुकान खुलवा दी हैं। सूत्रों का कहना है कि इसकी शिकायत कमिश्नर से भी की गई थी। उन्होंने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद मेडिकल प्रबंधन हरकत में आया है और बुधवार को निरीक्षण किया गया। इस संबंध में प्राचार्य का कहना है कि उन्होंने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्यागी का कहना है कि अगर कार्रवाई होगी तो चिकित्सकों पर भी होगी, सिर्फ कर्मचारियों पर नहीं होगी। नहीं तो इसका विरोध किया जाएगा।
धोबीघाट की भी थी शिकायत
धोबीघाट की भी शिकायत थी कि अभी भी बाहरी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि लांड्री खुलने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। हालांकि इस संबंध में प्राचार्य का कहना है कि धोबीघाट बंद हो चुका है, वहां अब कोई गतिविधि नहीं है।