फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वट अमावस्या पर पूजा अर्चना

वट अमावस्या पर पूजा अर्चना

Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
वट अमावस्या पर पूजा अर्चना
वट अमावस्या, शनि जयंती पर हुई पूजा अर्चना
विज्ञापन

मेरठ। सूर्योदनी ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या मंगलवार को सुबह 5:34 बजे से शुरू हुई। घर-घर में पूजा की गई। शनि जयंती के अवसर पर शनि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
मंगलवार को शनि जयंती और वट अमावस्या मनायी गई। हिंदू परिवारों ने स्नान ध्यान के साथ गरीबों को भोजन कराकर पुण्य कमाया। जगह-जगह लोग वट वृक्ष की पूजा करते नजर आए। जहां वट वृक्ष पर कलेवा लपेटा गया। वहीं दीप जलाकर पूजा की गई। हालांकि कुछ लोगों ने तो वट वृक्ष के पत्ते तोड़कर पूजा की। वट वृक्ष, ब्रह्मा, सावित्री पूजन के लिए भी मंगलवार का दिन श्रेष्ठ रहा। पूजा में गेहूं, जौ, तिल, चावल, कंगनी, ज्वार, उड़द, फल नाशपाती, लीची आदि फल रख कर पूजा की गई।
विज्ञापन

वहीं, शनि जयंती के अवसर पर छावनी क्षेत्र स्थित श्री बालाजी एवं शनि मंदिर में महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने पूजा कराई। इनके अलावा कोतवाली स्थित शनि मंदिर, एनएएस कालेज के सामने शनि मंदिर में भी शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाकर एवं दीप जलाकर पूजा की गई। बजाजा बाजार स्थित श्री शनिदेव मंदिर में प्रात: सात बजे से रात्रि आठ बजे तक तेल अभिषेक हुआ। बाबा को भोग लगाया गया। मंदिर के महंत शनि सिद्धक श्री चीकू बाबा ने बताया कि रात्रि में साबुत लाल मिर्ची का हवन हुआ। इस दौरान प्रतीक जैन, अनमोल जैन, वंश आत्रेय, मुकुल जैन, योगेश बंसल, ओमवीर सिंह, विपिन अग्रवाल, अभिनव, मोहन, कपिल भारद्वाज, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed