{"_id":"5ac541084f1c1bed618b592e","slug":"61522876680-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में लगने लगे बिजली के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में लगने लगे बिजली के झटके
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार घंटे ठप रही लेडीज पार्क बिजलीघर की बिजली
मेरठ। गर्मी आते ही शहर वासियों को बिजली के झटके लगने शुरू हो गए है। बुधवार को लेडीज पार्क बिजलीघर क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी।
पीवीवीएनएल ने गर्मी में बिजली आपूर्ति को सुचारु करने की तैयारी शुरू कर दी है। 33 केवी लेडीज पार्क बिजलीघर पर मेंटीनेंस के चलते सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक के लिए शटडाउन लिया गया। लेकिन इस दौरान काम पूरा नहीं होने के चलते शटडाउन को एक घंटा आगे बढ़ा दिया गया। चार घंटे तक बिजलीघर क्षेत्र की दर्जनों कालोनियों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। लोग बिजलीघर पर व अधिकारियों को फोन कर जानकारी करते रहे। हालांकि विभाग ने मेंटीनेंस की सूचना पहले ही दे दी थी। लेकिन बिजली के एक घंटा देरी से आने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, एमईएस, नौचंदी, सोफीपुर आदि बिजलीघर क्षेत्र में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
खास बातें:
मेंटीनेंस के चलते लिया गया शटडाउन