{"_id":"5abe9c654f1c1bd3618b496f","slug":"61522441317-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लह में युवक ने गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लह में युवक ने गोली मारी, हालत गंभीर
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा।
नंगलाताशी गांव में एक युवक ने गृह कलह में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में परिजन कैलाशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उसे आनंद अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव नंगलाताशी निवासी शाहिद उर्फ काले पुत्र जुल्फकार खेती का काम करता है। उसके पांच बच्चे हैं। कई दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। रोज घर में कलह होती थी। शुक्रवार शाम भी करीब चार बजे शाहिद का पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद शाहिद ने खुद को कमरे में बंद का सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और दरवाजा तोड़ा तो शाहिद खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। परिजन गंभीर हालत में उसे कैलाशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे गढ़ रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।