फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर के विकास में नहीं छोड़ूंगी कसर : कांता कर्दम

शहर के विकास में नहीं छोड़ूंगी कसर : कांता कर्दम

Sun, 25 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शहर के विकास में नहीं छोड़ूंगी कसर : कांता कर्दम
शहर के विकास में नहीं छोड़ूंगी कसर : कांता कर्दम
विज्ञापन

मेरठ। राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद मेरठ पहुंचीं भाजपा नेत्री कांता कर्दम ने कहा कि वह शहर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगी। हाईकोर्ट बेंच और स्मार्ट सिटी मुख्य एजेंडे में शामिल हैं, जिन्हें राज्यसभा में पुरजोर तरीके से रखा जाएगा।
निगम में हार की टीस उभरी
सर्किट हाउस में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम के चेहरे पर महापौर पद पर मिली हार ही टीस साफ दिखी। उन्होंने कहा कि दो लाख से ज्यादा वोट मिलने पर भी हार मिली। लेकिन वह इतनी वोट मिलने के लिए अपने कार्यकर्ताओं की आभारी हैं। राज्यसभा पहुंचने के बाद अब वह शहर के विकास को पूरी तरह गति देने में अपना हर संभव प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ स्वागत
कांता कर्दम का मेरठ आगमन पर शहर की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। परतापुर बाईपास तिराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग के नेतृत्व में स्वागत किया। इसके बाद रिठानी में जागृति विहार मंडल द्वारा कैलाश डेरी पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, मोहकमपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा मोहकमपुर में, श्रीराम पैलेस के बाहर नवीन मंडी एसोसिएशन द्वारा, दिल्ली चुंगी पर ब्रह्मपुरी मंडल द्वारा, ईदगाह चौराहे पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा, मेट्रो प्लाजा पर मेट्रो प्लाजा व्यापार संघ द्वारा, रेलवे रोड चौराहे पर अटल जन सेवा द्वारा, बुढ़ाना गेट पर नगर मंडल और बुढ़ाना गेट व्यापार संघ द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
आगमन के दौरान कांता कर्दम ने बुढ़ाना गेट पर मंगल पांडे की प्रतिमा, बच्चा पार्क पर महाराणा प्रताप और पूर्वी कचहरी गेट पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं बाबा औघड़नाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की।
इन्होंने किया स्वागत
कांता कर्दम का विधायक दिनेश खटीक, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक रणबीर राणा, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, संजीव जैन सिक्का, पूर्व जिपं. अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, सतेंद्र भराला, अजीत सिंह, डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, राजेंद्र कुमार, अनिल जैनवाल, विवेक रस्तोगी, ललित नागदेव, जयकरण गुप्ता, पवन मित्तल, जिपं. सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, डॉ. अंजू वारियर, हेमा पंत, सीमा श्रीवास्तव, उमा चतुर्वेदी, ममता त्यागी, संगीता पंडित, सुनीता जैन, पूनम कौशिक, मंजू सिवाच, सविता चौधरी, सरिता चौधरी, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, ललित अमूल, गजेंद्र शर्मा, कुंवर बासित अली, विश्वराज विशु, बिजेंद्र लौहरे, हरीश चौधरी, संदीप प्रधान, अमित शर्मा, सरला शर्मा इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।

स्वागत में कटी जेब
जिला महामंत्री हरीश चौधरी परतापुर तिराहे पर राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम का स्वागत करने पहुंचे। भीड़ में किसी ने उनकी जेब पर हाथ साफ करते हुए 25 हजार रुपये निकाल लिए।

खास बातें:
- राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद मेरठ पहुंचीं कांता कर्दम का हुआ भव्य स्वागत
- हाईकोर्ट बेंच और स्मार्ट सिटी की मजबूत पैरवी की भी कही बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed