{"_id":"5ab40e934f1c1bbb758b71c3","slug":"61521749651-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान की भूमि को कब्जामुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान की भूमि को कब्जामुक्त कराया
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्मशान की भूमि को कब्जामुक्त कराया
कंकरखेड़ा। शोभापुर में श्मशान की जमीन की पैमाइश कर उसे कब्जामुक्त कराया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की है।
कानूनगो कृष्ण पाल सिंह लेखपाल राकेश गौड़, राकेश यादव आदि सहित तहसील से कई अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि कागजों के आधार पर शोभापुर में श्मशान के लिए करीब 28 बीघा जमीन थी। जिसे गांव के दबंग लोगों ने धीरे-धीरे करके अपने खेतों में मिला लिया। मौके पर कुल 14 बीघा जमीन ही शेष बची है। शिकायत पर जमीन की पैमाइश की गई तो ग्रामीणों की शिकायत सही निकली। पार्षद अमित राव ने मामला निगम की बोर्ड बैठक में भी उठाया था। लोगों को अपने साथ लेकर डीएम से भी शिकायत की थी। अधिकारियों की टीम के साथ-साथ मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम ने श्मशान की जमीन की पैमाइश कर उसे चिंहित किया और कब्जा मुक्त कराया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर फिर से श्मशान की जमीन पर कब्जा किया गया तो कार्रवाई होगी। इस दौरान विष्णु शरण शर्मा, कुंवरपाल, संदीप पाराशर, गौरव पाराशर, चौधरी भगवत सिंह, गोपी आर्य, विजय राना, दीपक शोभापुर, धीरज चपराना आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
दबंगों ने किया हुआ था जमीन पर कब्जा