{"_id":"5a88959c4f1c1ba1268baf1f","slug":"61518900636-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस और स्पेशल कमांडो की निगरानी में होगा राष्ट्रोदय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस और स्पेशल कमांडो की निगरानी में होगा राष्ट्रोदय
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जागृति विहार विस्तार योजना में 25 फरवरी को होने वाले राष्ट्रोदय कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था देखने डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी मंजिल सैनी मौके पर पहुंचीं। अफसरों ने भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक और अन्य नेताओं से भी सुरक्षा संबंधी जानकारी की। कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी थाना बनाकर डय्टी चार्ट का काम शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल को नौ सेक्टरों में बांटकर सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा रहेगा।
एसएसपी ने बताया कि कार्यक्रम से तीन दिन पहले ही एटीएस और स्पेशल कमांडो मंच को सुरक्षा घेरे में ले लेंगे। कार्यक्रम स्थल और दो किमी के दायरे में पुलिस व पैरामिलेट्री तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिए 15 एडिशनल एसपी, 50 सीओ, 100 थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर, 550 एसआई, 2500 सिपाही, दस कंपनी पीएसी, चार कंपनी आरएएफ/ पैरामिलेट्री फोर्स, पांच टीआई समेत 250 पुलिसकर्मी ट्रैफिक के और 500 होमगार्ड लगाए जाएंगे। दमकल विभाग की 20 गाड़ियां, डॉग स्क्वाएड, बम निरोधक दस्ते के अलावा ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी।
वीसी ने किया दौरा
मेरठ। राष्ट्रोदय समागम के लिए एमडीए वीसी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। दरअसल, जागृति विहार एक्सटेंशन से निकाली जा रही रोड को सीधे लोहियानगर से मिलाना है। इसके लिए एमडीए अधिकारियों ने लोहियानगर की तैयारियों को परखा। इस रोड पर साफ सफाई तथा गड्ढे आदि भरने को कहा।
विज्ञापन
खास बातें:
डीएम और एसएसपी ने सांसद के साथ पहुंचकर देखी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रोदय कार्यक्रम को लेकर अस्थायी थाना भी बनाया गया