{"_id":"5a53e0534f1c1b3e198b59f6","slug":"61515446355-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले का गलत निर्माण बना कालोनीवा सियों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले का गलत निर्माण बना कालोनीवा सियों के लिए मुसीबत
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आवास एवं विकास द्वारा विकसित विकासपुरी कॉलोनी में नाले का गलत निर्माण मुसीबत बना है। कॉलोनी के एक हिस्से में जलनिकासी संपवैल द्वारा होती है जबकि दूसरे हिस्से में नए नाले का निर्माण होने के बाद बडे़ नाले से पानी वापस कॉलोनी में लौट रहा है। हालत यह हो चुकी है कि जलभराव के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। सोमवार को लोगों ने सुपरवाइजर का घेराव कर इसका स्थायी हल निकालने की मांग की।
यहां जलनिकासी की समस्या करीब 40 साल पुरानी है। कॉलोनी गहराई में होने के कारण संपवैल द्वारा ही जलनिकासी होती है। लेकिन संपवैल द्वारा कॉलोनी के एक छोर से ही जलनिकासी हो रही है। जबकि कॉलोनी की दूसरी तरफ पूर्व महापौर शाहिद अखलाक के समय में नाले का निर्माण कराया गया था। काफी समय से कालोनी का पानी कमेला रोड़ के बड़े नाले मेें जा रहा था। लेकिन कुछ समय बाद डेरियों के कारण कॉलोनी की जलनिकासी रुक गई। समस्या बढ़ी तो पिछले पार्षद के समय में कॉलोनी के लिए नाले निर्माण का प्रस्ताव भी पास हो गया। नये पार्षद के समय में इस नाले का निर्माण कराया गया।
कॉलोनीवासी फरमूद अहमद ने बताया कि नए नाले के निर्माण के बाद समस्या और ज्यादा हो गई है। गंदा पानी जाने के बजाय बड़े नाले का पानी वापस कॉलोनी में आ रहा है। स्थानीय निवासी आरिफ अली ने बताया कि लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। नगर निगम को इसका स्थायी हल करना होगा।
विज्ञापन
कालोनी में बना है जलाशय
विकासपुरी कालोनी के पार्क में गंगाजल के लिए भू जलाशय बनाया गया है। जहां से विकासपुरी इलाके को गंगाजल की सप्लाई होती है। लेकिन इसी भू जलाशय के बाहर नाले का गंदा पानी भर गया है। जिससे गंगाजल में भी नाले का गंदे पानी जाने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े नाले से गंदे पानी को रोकने के लिए उचित बंदोबस्त नहीं किए गए, तो गंगाजल का पानी पीने और घरों में इस्तेमाल के लिए नहीं रह जाएगा।
सुपरवाइजर को दौड़ाया
पानी निकासी के लिए मशीन लगाने के दौरान स्थानीय लोगों ने सुपरवाइजर दिलशाद अहमद का विरोध किया। सुपरवाइजर को लोगों ने दौड़ा लिया। नगरायुक्त मनोज चौहान के आने की खबर सुनकर लोग कॉलोनी में एकत्रित हो गए। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी नगरायुक्त नहीं आए, जिसके विरोधस्वरूप लोगों ने मशीन से पानी निकासी नहीं होने दी। लोगों की मांग थी कि नगरायुक्त कॉलोनी की दयनीय हालत खुद आकर देखें।
जल्द निकलेगा हल
वार्ड 72 के पार्षद अहसान अंसारी का कहना है कि कई बार निगम की मशीन से जल निकासी की जा चुकी है। लेकिन कालोनी में डेरी के कारण समस्या आ रही है। नाले के गलत निर्माण को लेकर ठेकेदार से बात हुई है। अगर नाले में समस्या है तो उसके ठीक कराया जायेगा। नगरायुक्त को भी बता दिया गया है। उम्मीद है जल्द हल निकलेगा।
खास बातें:
- विकासपुरी कालोनी के लोगों का घरों से बाहर निकलना हुआ दूभर
- लोगों ने सुपरवाइजर को घेरा, हंगामा, स्थायी हल निकालने की मांग