फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बच्चा पार्क पर सेनेटरी के शोरूम में भीषण आग

बच्चा पार्क पर सेनेटरी के शोरूम में भीषण आग

Thu, 23 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
बच्चा पार्क पर सेनेटरी के शोरूम में भीषण आग
मेरठ। बच्चा पार्क स्थित सेनेटरी के शोरूम में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने ईव्ज चौराहे से बेगमपुल की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। देर रात तक फायर ब्रिगेड आग को बुझाने में जुटी थी।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी विनोद गुप्ता का बच्चा पार्क स्थित एक कांपलेक्स में दूसरी मंजिल पर गुप्ता सेनेटरी एंड हार्डवेयर नाम से शोरूम है। रात करीब 12 बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। सूचना के करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक काफी आग फैल चुकी थी। वहीं, कोतवाली, सदर बाजार और लालकुर्ती थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। देर रात तक फायरब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने में लगी थीं। पुलिस के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है। आग में शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान खाक हो गया।
विज्ञापन

आग पर काबू पाया
आग शोरूम के आसपास की दुकानों में न फैले, इसके लिए दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से घेरा बनाकर पानी की बौछार की। जिससे आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया। चीफ फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा के मुताबिक आग बुझाने के लिए फायर की हाईड्रॉलिक प्लेटफार्म मशीन समेत आठ गाड़ियां पहुंची हैं। आग को कवर कर लिया गया है। जल्द ही आग बुझा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- देर रात तक फायरब्रिगेड आग पर काबू करने में जुटी रही
- आग के जलते ईव्ज चौराहे से किया गया रूट डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed