फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टिकट वितरण को लेकर भाजपा में घमासान

टिकट वितरण को लेकर भाजपा में घमासान

Mon, 30 Oct 2017 02:42 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
टिकट वितरण को लेकर भाजपा में घमासान
मेरठ। पार्षद पद की दावेदारी को लेकर भाजपा में घमासान मचा है। दावेदार अब पार्टी पदाधिकारियों पर आरोप लगाने लगे हैं। ऐसे में बगावत का खतरा भी पैदा हो चला है। वहीं, इन सबके बीच मंडल और वार्ड स्तर के पदाधिकारी खुद को कहीं न कहीं उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा में वार्ड और मंडल स्तर पर दावेदारों के आवेदन मांगे गए थे। लेकिन दर्जनों ऐसे दावेदार रहे, जिन्होंने मंडल अध्यक्ष के बजाय वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से सीधे महानगर कार्यालय में आवेदन भेज दिए। ऐसे दावेदारों को लेकर वार्ड प्रभारी या मंडल अध्यक्ष से कोई सलाह मशविरा नहीं हुआ। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के भीतर जो चर्चा है उसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी भाई भतीजा, दोस्ती और खास समर्थकों के पक्ष में लामबंदी करते नजर आ रहे हैं। जिससे निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता अब आक्रोशित होने लगे हैं।
विज्ञापन

रविवार को मुकुंदी देवी धर्मशाला स्थित महानगर कार्यालय में तमाम दावेदारों को बुलाने की बात कही गई थी। लेकिन किसी भी दावेदार को सूचना नहीं दी गई। समाचार पत्रों में सूचना पढ़कर बड़ी संख्या में दावेदार महानगर कार्यालय में बैठे चुनाव प्रभारी के समक्ष पहुंचे। इन दावेदारों ने तमाम शिकायतें और आपत्तियां उनके समक्ष रखीं। गहमागहमी के माहौल में अधिकांश दावेदार पीछे ही रह गये और अपनी बात तक नहीं कह पाये। पीछे खड़े दावेदार पार्टी पदाधिकारियों पर दबी जुबान में आरोप लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकती है बगावत
भाजपा में पार्षद पद प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी में असंतोष बढ़ रहा है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि प्रत्याशी चयन में नीति और नीयत साफ नजर नहीं आ रही है। जिससे बगावत भी हो सकती है।

टिकट नहीं दिया तो जहर खा लूंगी
नगर निगम के वार्ड 51 से दावेदारी करने वाली काजल ने रविवार को मंगल पांडे नगर स्थित एक होटल में जमकर हंगामा किया। प्रदेश सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा के कार्यक्रम समापन के बाद काजल ने आरोप लगाया कि पार्टी पदाधिकारी महिलाओं से सिर्फ काम लेते हैं। लेकिन काम करने वाली महिलाओं को सम्मान या उनका हक नहीं देते हैं। काजल ने कहा कि उसे पता चला है कि उसकी वार्ड 51 से दावेदारी नकार दी गई है। जबकि वह लगातार कई वर्षों से पार्टी के लिए काम करती आ रही हैं। काजल ने रोते हुए कहा कि यदि उसे टिकट नहीं दिया गया तो वह जहर खा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed