{"_id":"59920b0b4f1c1bd9478b46ac","slug":"61502743307-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर भर में नजर आए किशन कन्हैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर भर में नजर आए किशन कन्हैया
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’। इन भजनों से शहर के राधा कृष्ण मंदिर गूंज उठे। शहर के सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति गीत गाए गए।
बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर में श्री राधा-कृष्ण मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और विदेशी फूलों से सजाया गया। मंदिर के बाहर भी भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों को सजाया गया। सोमवार की रात्रि 11:28 बजे राधा-कृष्ण का अभिषेक 108 तुलसीदल व कमलदल से किया गया। इसके उपरांत रात्रि 12 बजे भगवान की आरती उतारी गई। प्रसाद व चरणामृत का वितरण किया गया। मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी सहयोग में जुटे रहे।
वहीं, नगर निगम परिसर स्थित झारखंडी मंदिर, न्यू मोहनपुरी मंदिर, सूरजकुुंड रोड स्थित मां सरस्वती मंदिर, बाबा विल्लवेश्वर नाथ मंदिर सहित सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई। जन्म की खुशियों में मंगल गीत गाए गए। सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण भक्तों ने व्रत रखा। भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा की। आज भी श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे।
विज्ञापन
इॅस्कान संस्था ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
मेरठ। इस्कॉन संस्था की ओर से सोमवार को दूसरे दिन गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इसमें श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। इस्कॉन के वरिष्ठ प्रचारक अक्रूर प्रभु ने मानव जाति को सुंदर जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बताए रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति की कभी हार नहीं होती है। हरे राम हरे कृष्णा का जाप करने भर से मानव का कल्याण होता है। जो मनुष्य मन से श्रीकृष्ण की भक्ति करते हैं उनका जीवन सफल हो जाता है। इस दौरान उन्होंने हरे रामा हरे रामा, हरे कृष्णा हरे कृष्णा का जाप करके श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
श्रीकृष्ण की झांकियां सजाईं
मेरठ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विवि शास्त्रीनगर शाखा पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। कई प्रकार की झांकियां सजाई गईं। राधा-कृष्ण की जोड़ी में भूमिका, मिन्नी, मटके से माखन निकालकर कृष्ण को खिलाती यशोदा की भूमिका में पारूल व कृष्ण की भूमिका में आर्यन, लक्ष्मी नारायण की भूमिका में अंबिका व सुगंधा रहे। सुदामा और कृष्ण की मित्र लीला का विशेष मंचन किया गया। मुख्य जेल अधीक्षक एके सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पंकज कतीरा रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके बीना, बीके भारत रत्न, अनुराग, शिवम्, विनित, पप्पू, संतोष, मनीषा, विमला, अनिल मौजूद रहे।
आईआईएमटी में जन्माष्टमी मनाई
गंगानगर। गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम केजी कोआर्डिनेटर हरप्रीत कौर, शबनम गौड़ की देखरेख में हुआ। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर निकिता अग्रवाल ने बच्चों के अभिनय की सराहना की। प्रधानाचार्या अल्पना बैजल, उपप्रधानाचार्य राजेश सिसौदिया ने बच्चों के अभिनय की प्रशंसा की। कोमल, रीमा, रीना, पल्लवी मौजूद रहे।
खास बात
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजनों से गूंजे मंदिर
- शहर भर में नजर आए किशन कन्हैया, भक्तों ने रखा व्रत