{"_id":"596bd8b44f1c1bbb108b474d","slug":"61500240052-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी से कैंट रोशन, बिजली का बिल हुआ आधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी से कैंट रोशन, बिजली का बिल हुआ आधा
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलईडी से कैंट रोशन, बिजली का बिल हुआ आधा
मेरठ। कैंट इलाके में लगाई गईं एलईडी से कैंट बोर्ड को फायदा पहुंचा है। एक साल में बिजली का बिल करीब आधा हो गया है। एलईडी ने अपनी लागत वसूल कर दी है। प्रदूषण कम होने की बात भी कही जा रही है। रिजल्ट से उत्साहित बोर्ड एलईडी की संख्या बढ़ाएगा। सोलर एनर्जी के इस्तेमाल का नतीजा भी सकारात्मक आ रहा है। इन दोनों उत्पादों के प्रयोग से बोर्ड अपना बिजली का बिल कम कर रहा है। इसकी एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट के तहत सड़कों पर सोडियम लाइट की जगह एलईडी लगाई गई थीं। विभिन्न वार्डों में दो हजार से अधिक एलईडी लगाई गईं। एलईडी का इस्तेमाल बढ़ाने का असर करीब एक साल में यह देखा गया कि बिजली का बिल करीब आधा हो गया। इससे उत्साहित कैंट बोर्ड प्रशासन एलईडी के इस्तेमाल पर और जोर देने की योजना बना रहा है। बोर्ड ने कई जगहों पर सोलर लाइट लगाई हैं। कैंट बोर्ड दफ्तर की छत पर सोलर पैनल लगे हैं। स्ट्रीट लाइटों को भी सोलर पैनल पर लेने की योजना है। मॉल रोड पर बोर्ड ऐसा करने जा रहा है।
खास बात
स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट में एलईडी का इस्तेमाल कैंट बोर्ड के लिए साबित हुआ फायदे का सौदा