फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीसीएसयू कैंपस में बनेगी मल्टी परपज बि ल्डिंग

सीसीएसयू कैंपस में बनेगी मल्टी परपज बि ल्डिंग

Sat, 24 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू कैंपस में बनेगी मल्टी परपज बि ल्डिंग
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में संसाधन बढ़ाने पर मंथन चल रहा है। उत्तर पुस्तिका रखने और मूल्यांकन करने के लिए जगह कम पड़ रही है। विवि को हॉस्टल का सहारा लेना पड़ रहा है। शनिवार को बिल्डिंग निर्माण कमेटी की बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि एक मल्टी परपज बिल्डिंग बनाई जाएगी। जिसमें परीक्षा, मूल्यांकन, बड़ा कमेटी हॉल और डींस के ऑफिस हो। एक्सपर्ट की देखरेख में प्लान बनाकर पावर प्वाइं प्रजेंटेशन देने को कहा गया है। जगह और प्लान बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बिल्डिंग भवन कमेटी में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एमपी सिंह और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश चंद्रा बाहर से आए थे। कुलपति प्रो. एनके तनेजा, रजिस्ट्रार दीप चंद्र और प्रो. मृदुल गुप्ता बैठक में शामिल रहे। रजिस्ट्रार दीप चंद्र के मुताबिक विवि को एक मल्टी परपज बिल्डिंग की आवश्यकता है। मूल्यांकन कार्य के लिए जगह कम पड़ती है। उत्तर पुस्तिका रखने के लिए भी जगह कम रह जाती है। परीक्षा से जुड़ा काम बिल्डिंग में होगा। उसमें स्टोर रूम, मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे। विवि में डींस के बैठने के लिए भवन में एकसाथ ऑफिस बनाए जाएंगे। एक बड़ा कमेटी हॉल बनाने पर सहमति है। अभी विवि के पास 200 लोगों की क्षमता वाला बृहस्पति भवन और 1200 लोगों की क्षमता वाला नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह है। एक 500 लोगों की क्षमता वाला कमेटी हॉल बनाया जाएगा। आर्किटेक्ट की देखरेख में प्लान बनाकर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देने को कहा गया है। जल्द ही उक्त प्लान पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन


खास बातें
बिल्डिंग निर्माण कमेटी की बैठक में सुविधा और संसाधन बढ़ाने पर चर्चा
आर्किटेक्ट के देखरेख में प्लान बनाकर होगा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed