फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   613 patients with cough-cold-fever marked

खांसी-जुकाम-बुखार के 613 मरीज चिह्नित

Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
613 patients with cough-cold-fever marked
1271 टीमों ने किया सर्वे, मरीजों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन

मेरठ। त्योहारों के बाद कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सर्वे अभियान के पहले दिन मंगलवार को 613 लोगों को चिह्नित किया गया। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत है। इनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी।
ये लोग शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा, जयभीम नगर, जागृति विहार, गंगानगर, मोदीपुरम, गढ़ रोड और देहात क्षेत्रों के हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि 1271 टीमों ने 71666 घरों और 3 लाख 53 हजार 702 लोगों का सर्वे किया। इस दौरान 613 मरीज मिले। वहीं, सर्वे अभियान में 1187 शुगर के मरीज, 510 ब्लड प्रेशर के, 28 कैंसर, 109 हृदय रोगी और 25 किडनी के मरीज मिले। यह अभियान 27 नवंबर तक चलेगा। एक सर्वे टीम में 2 सदस्य हैं।
विज्ञापन

दौरे पर आएंगे प्रमुख सचिव स्वास्थ्य
मेरठ। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार दो दिवसीय दौरे पर मेरठ आएंगे। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जिले में कोरोना कम नहीं हो रहा है। लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। मौतें भी हो रही हैं। सीएमओ ने बताया कि प्रमुख सचिव शुक्रवार व शनिवार को मेरठ में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed