फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   60 days new traffic plan for ten city square

शहर के दस चौराहों पर 60 दिन का नया ट्रैफिक प्लान, ये हैं 10 चौराहे  

Sun, 30 Apr 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 30 Apr 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
60 days new traffic plan for ten city square
कैंट क्षेत्र में लगा जाम

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक मई से नया ट्रैफिक लागू होगा। पहले चरण में 10 ऐसे चौराहे इसमें शामिल किए गए हैं, जहां ज्यादा जाम लगने की शिकायत रहती हैं। एक मई से दो माह के लिए इन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की 14 घंटे की शिफ्ट वार ड्यूटी फिक्स की गई है। इसके परिणाम आने के बाद दूसरे चौराहों को प्लान में जोड़ा जाएगा। शनिवार को एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ ने एसपी ट्रैफिक किरन यादव और सीओ ट्रैफिक गजेंद्र पाल सिंह के साथ बैठक कर इसकी स्वीकृति दी।

विज्ञापन


इस चौराहे के बाद निर्णय
कमिश्नरी आवास चौराहे को आदर्श चौराहा घोषित किया गया है। यहां ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लाउडस्पीकर और कैमरे का सहारा लिया गया। पुलिस अफसरों ने खुद माना है कि इस आदर्श चौराहा पर जाम से कुछ राहत मिली है। जिस पर एसएसपी ने दूसरे चौराहों के लिए प्लान बनाने को कहा था।
विज्ञापन


यह बताई परेशानी
ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों का सर्वे करने के बाद बताया कि मुख्य चौराहों पर वाहनों का आवागमन अधिक रहने और बार-बार ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी बदलने से परेशानी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं 10 चौराहे
जीरो माइल, बेगमपुल, जेलचुंगी, बागपत अड्डा, घंटाघर, हापुड़ अड्डा, रेलवे रोड, बच्चा पार्क, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर और ईव्ज चौराहा।

यह हुआ फिक्स
टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि चिह्नित 10 चौराहों पर पहली शिफ्ट में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक दो-दो ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड रहेंगे। दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक रहेगी। 60 दिनों के लिए यह ड्यूटी फिक्स की गई है। ड्यूटी के बीच में सिपाही या होमगार्ड चौराहा छोड़कर नहीं जाएंगे।


प्लान में वेस्ट एंड रोड भी
वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों की छुट्टी के दौरान जाम न लगे, इसके लिए पूर्व में दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी। टीएसआई के अनुसार इस नए प्लान में वेस्ट एंड रोड को भी रखा गया है। जिसके तहत एक मई से वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों की छुट्टी के दौरान दोपहर 12 बजे तक दोपहर डेढ़ बजे तक वनवे व्यवस्था रहेगी। स्कूली बसों, टेंपो आदि के अलावा स्थानीय वाहनों के लिए स्टीकर पास की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन बाहरी वाहन डेढ़ घंटे के लिए प्रतिबंधित रहेंगे। सोफिया के सामने भी स्कूल की छुट्टी के दौरान जाम को लेकर प्लान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed