{"_id":"67b6281fc8610df6fd06ebf6","slug":"5993-percent-people-voted-in-the-by-elections-held-for-vacant-posts-meerut-news-c-30-1-sha1004-143040-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रिक्त पदों पर हुए उपचुनाव में 59.93 फीसदी लोगों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रिक्त पदों पर हुए उपचुनाव में 59.93 फीसदी लोगों ने किया मतदान
Thu, 20 Feb 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
गांव रसूलपुर पापड़ेकी बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
नानौता/तीतरो/ गागलहेड़ी। बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। उपचुनाव में एक जिला पंचायत सदस्य, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य, जबकि एक ग्राम प्रधान पद के लिए वोट डाले गए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 38.13 फीसदी मत पड़े। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 68.86 फीसदी, जबकि प्रधान पद के लिए 72.8 फीसदी वोट डाले गए। तीनों पदों के लिए कुल 59.93 फीसदी मतदान हुआ।
जिला पंचायत सदस्य वार्ड-25 के लिए चार उम्मीदवार अंकित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार और श्यामलता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नानौता क्षेत्र के नौ गांवों में हुए जिला पंचायत वार्ड 25 पर सदस्य पद के उपचुनाव के मतदान काफी कम रहा। यहां पर नौ ग्राम पंचायतों के 12 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उपचुनाव में आभा-नैनपुर के तीन बूथों पर 2189 मतों में से 798 मत पड़े, पठानपुरा के एक बूथ पर 766 मतों में से 370 मत पड़े, दादानपुर-याहियापुर के तीन बूथों पर 1742 मतों में से 822 मत पड़े, टिकरौल के नौ बूथों पर 4779 मतों में से 2224 मत पड़े।
छछरौली के तीन बूथों पर 1518 मतों में से 530 मत पड़े, भारीदीनदारपुर के छह बूथों पर 2451 मतों में से 740 मत पड़े, लंढौरा के दो बूथों पर 1177 मतों में से 380 मत पड़े, बरसा-नैनखेड़ी के दो बूथों पर 964 मतों में से 310 मत पड़े व ओलरा-ओलरी के तीन बूथों पर 2253 मतों में से 925 मत पड़े। तीतरों क्षेत्र के 12 ग्राम पंचायतों के 12 केंद्रों पर वोटरों ने अपने वोट डाले। वहीं, गांव रादौर मे 2561 में सें 754,कोलाखेड़ी में 1800 में से 504, सालियर में 958 में से 386 फतेहचंदपुर में 1163 में से 496, बरसी में 1542 में से 676,बहलोलपुर में 513 में से 219 और गांव ठोल्ला फतेहपुर में 2133 में से 835 वोट डाले गए।
विज्ञापन
इसी तरह गागलहेड़ी के रसूलपुर पापडे़की गांव में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य का उप चुनाव शांति पूर्वक सम्पन हुआ। ग्राम प्रधान के लिए 72.80 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए करीब 68.86 फीसदी मत डाले गए। प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में रमेशो देवी, रवि सैनी, और लुकमान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए इरफान और खुशनूद अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह सीट जाकिर की मृत्यु के बाद रिक्त हुई थी।