फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   58,000 from a head constable's account.

Meerut News: साइबर ठगों ने हेड कांस्टेबल के खाते से उड़ाए 58 हजार

Sun, 04 Oct 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
58,000 from a head constable's account.
- शहर कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात है हेड कांस्टेबल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। साइबर ठगों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में डायल-112 पर तैनात हेड कांस्टेबल अलीगढ़ निवासी चंद्रपाल सिंह के यूपीआई को हैक कर खाते से 58 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित के मुताबिक उसने न तो किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी के साथ ओटीपी व गोपनीय जानकारी साझा की। 26 सितंबर को खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई

अलीगढ़ के खैर क्षेत्र निवासी हेड कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह वर्तमान में डायल-112 में तैनात हैं। 26 सितंबर को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से 58 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही उन्होंने थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क पर भी मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

साइबर शिकायत के बाद करीब 10 हजार रुपये होल्ड कर दिए। हेड कांस्टेबल का कहना है कि उसे खाते से पैसा बचाने संबंधी मैसेज जरूर मिला था, लेकिन उसने किसी लिंक को नहीं खोला था और न ही अपनी बैंकिंग या यूपीआई से जुड़ी कोई जानकारी किसी को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि साइबर टीम की मदद से रकम के ट्रांजेक्शन और संबंधित खातों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed