फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   55.50 lakh rupees were grabbed from an elderly person in the name of selling land

Meerut News: जमीन बेचने के नाम पर बुजुर्ग से 55.50 लाख रुपये हड़पे

Thu, 18 Jul 2024 06:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
55.50 lakh rupees were grabbed from an elderly person in the name of selling land
मेरठ। जमीन बेचने के नाम पर एक आरोपी ने बुजुर्ग नरेशपाल से 55.50 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने जमीन का बैनामा नहीं किया। मामले में आईजी के आदेश पर गंगानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अम्हेड़ा आदिपुर निवासी नरेशपाल ने बताया कि गांव नबीपुर अमानत नगर निवासी नेपाल सिंह रजपुरा में एफआईटी कॉलेज के पास रहते हैं। नरेशपाल ने नेपाल से करीब 15 बीघा भूमि का सौदा 7.40 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से तय किया था। जमीन खरीदने के लिए नरेशपाल ने 50 हजार रुपये पेशगी के दिए। इसके बाद लगभग 55 लाख रुपये तीन बार में नेपाल के परिवार के सदस्य वरूण कुमार, सीमा रानी, सविता रानी, दुष्यंत कुमार और सुषमा रानी के बैंक खातों में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

जमीन का सौदा उन्होंने भावनपुर क्षेत्र के लालपुर निवासी दिनेश के माध्यम से किया था। 55.50 लाख रुपये देने के बाद उन्होंने नेपाल से बैनामा करने के लिए कहा। लेकिन वह बहाने बनाकर टालने लगा। इसके बाद उन्होंने दिनेश केे साथ नेपाल के घर जाकर बैनामा करने की बात कही तो आरोपी झगड़ने लगा और बैनामा करने से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि नेपाल ने उनके साथ धोखाधड़ी की। नरेशपाल ने आईजी नचिकेता झा से मिलकर मामले की शिकायत की। गंगानगर थाना पुलिस ने नेपाल व उसके परिजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed