{"_id":"68926a0da79a22d8b50399ee","slug":"55-thousand-rupees-from-grocery-shop-meerut-news-c-72-1-mrt1061-138229-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान से 55 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान से 55 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में रोहटा रोड पर सोमवार रात चोरों ने एक किराना की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के पास मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। चोर गल्ले से 55 हजार रुपये नकद, दो पेटी देसी घी, 10 पेटी रिफाइंड, आठ पेटी सरसों का तेल, पांच पेटी तिल का तेल और लगभग 22 किलो सूखे मेवे चुराकर ले गए।
फाजलपुर निवासी किराना दुकानदार सचिन मित्तल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी घर के पास ही गली नंबर 13 में दुकान है। दुकान पर उनकी पत्नी निशा मित्तल बैठती हैं। सोमवार रात वह दुकान का ताला बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो यह नकदी और अन्य कीमती सामान नहीं मिला।
यह घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में चार चोर दिखाई दे रहे हैं। सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
-- -- --
दुकान का ताला तोड़कर 35 हजार की नकदी, सामान चोरी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की सरधना रोड पर मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 35 हजार की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लग गई है।
सूरजकुंड निवासी शिवम कंसल ने सोमवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने सिटी सुपर मार्केट में दुकान किराए पर ले रखी है। इसमें वह मोबाइल का बिजनेस करते हैं। गत 29 जुलाई को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान के अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। चोर गल्ले में रखी नकदी और अन्य सामान ले गए। घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी, लेकिन चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया था। पहले आसपास चोरों को तलाश किया गया। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- --
जिम के बाहर से पुलिसकर्मी की बाइक चोरी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सूरजकुंड रोड पर जिम के बाहर खड़ी पुलिसकर्मी की बाइक बदमाश चोरी कर ले गए। बुलंदशहर के अन्हेड़ा गांव निवासी बंटी कुमार पुलिस में सिपाही हैं। एक अगस्त की शाम वह बाइक से सूरजकुंड रोड स्थित जिम गए थे। बाइक बाहर पार्किंग में खड़ी कर अंदर चले गए। जिम करने के बाद बाहर आए तो बाइक मौके पर नहीं थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। संवाद