फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   53 hotels in the district closed, six sealed

Meerut News: जिले के 53 होटल बंद कराए, छह सील

Sun, 22 Oct 2023 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
53 hotels in the district closed, six sealed
मेरठ, कंकरखेड़ा। शहर और देहात में मानकों का उल्लंघन कर संचालित होटलों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाया और मानक पूरे कराने की हिदायत देकर 53 होटल बंद करा दिए जबकि छह होटल सील कर दिए गए। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई संचालक होटल बंद कर फरार हो गए। बंद कराए गए होटलों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जल्द मानक पूरे न करने पर इन्हें भी सील करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिलेभर में सैकड़ों होटल संचालित हैं। ज्यादातर मानकों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे हैं। होटल संचालकों को पूर्व में मानकों को पूरा करने व पंजीकरण कराने के लिए नोटिस जारी किए गए थे लेकिन होटल संचालकों ने कोई ध्यान नहीं दिया। शनिवार को एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह और एसपी देहात कमलेश बहादुर के निर्देशन में शहर और देहात क्षेत्र में होटलों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ज्यादातर होटल आवासीय भवनों में संचालित थे।
विज्ञापन

पुलिस के मांगने पर होटल संचालक संबंधित विभागों की एनओसी नहीं दिखा पाए। यहां सराय एक्ट का खुला उल्लंघन हो रहा था। सीसीटीवी फुटेज और ग्राहकों का रिकार्ड भी नहीं रखा जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने नगर क्षेत्र में 33 और देहात क्षेत्र में 20 होटल बंद करा दिए जबकि वेदव्यासपुरी में दो और देहात क्षेत्र में चार होटल सील कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

कांग्रेस नेत्री के घर में चल रहा होटल सील
ब्रह्मपुरी सर्किल में सीओ शुचिता सिंह के नेतृत्व में 9 होटलों में चेकिंग की गई। वेदव्यासपुरी में कांग्रेस नेत्री बबीता गुर्जर के घर में एसआर ब्रदर्स के नाम से संचालित होटल समेत पुलिस ने दो होटल सील कर दिए। बबीता गुर्जर 2022 में किठौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन जीत नहीं पाई। बबीता गुर्जर ने बताया कि उन्होंने होटल किराए पर दे रखा है जबकि किरायानामे में आवासीय भवन का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी तरह की एनओसी भी नहीं मिली और किराएदार भी फरार था। पुलिस ने होटल सील कर दिया और स्टाफ को हिरासत में ले लिया। वेदव्यासपुरी में ही सरधना के छबड़िया निवासी गुरजीत का होटल भी सील किया गया। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि मानक पूरे किए बिना संचालित दो होटलों को सील किया गया है और सात होटल बंद कराए गए हैं। होटल संचालकों को हिदायत दी गई है कि मानक पूरा किए बिना होटलों का संचालन किया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed