{"_id":"5cd9cb27bdec2207426210cd","slug":"51557777191-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयलर बनाने की फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बना डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयलर बनाने की फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बना डकैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉयलर बनाने की फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बना डकैती
मुरादनगर। सिहानी मोरटा पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर बदमाशों ने रविवार रात बॉयलर बनाने की फैक्ट्री में तैनात गार्ड को बंधक बनाकर डकैती डाली। गार्ड को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। बदमाश डीसीएम में करीब सात लाख रुपए कीमत का माल लेकर फरार हो गए।
साहिबाबाद राजेंद्रनगर निवासी आरके अग्रवाल की मोरटा पुलिस चौकी के पास बॉयलर बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में गार्ड विकास कुमार ड्यूटी पर थे। गार्ड ने बताया रात करीब डेढ़ बजे सात आठ हथियार बंद बदमाश दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुस गए। बदमाशों ने तमंचे का बट मारकर विकास को घायल कर उसकी बेल्ट से हाथ पैर बांध बंधक बना कमरे में डाल दिया। इसके बाद फैक्ट्री में रखा माल डीसीएम में भरकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद विकास किसी तरह बंधन मुक्त हुआ सूचना अपने भाई रणजीत को दी। रणजीत मौके पर पहुंचा और पुलिस कंट्रोल व फैक्ट्री मालिक को वारदात की सूचना दी। डकैती की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक आरके अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बदमाश एसएस की 21 डिश करीब 1800 किलो वजन, एल्युमिनयम के कूलिंग टावर के पंखे 18 पीस, वेल्डिंग मशीन, तीन ग्राइडिंग मशीन, गैस कटिंग ले गए। एसएचओ का कहना है जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।