{"_id":"5cd884eabdec22076402854c","slug":"51557693674-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के पेट्रोल पंप पर डाका, फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के पेट्रोल पंप पर डाका, फायरिंग कर फैलाई दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के पेट्रोल पंप पर डाका, फायरिंग कर फैलाई दहशत
- एनएच-58 स्थित परतापुर तिराहे के पास चौधरी पेट्रोल पंप पर वारदात
- सेल्स मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा
- दस मिनट में 90 हजार रुपये लूटकर ले गए, लॉकर नहीं तोड़ सके
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एनएच-58 स्थित परतापुर फ्लाईओवर के पास शनिवार रात बदमाशों ने चौधरी पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने सेल्स मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा व फायरिंग करके दहशत फैला दी। दस मिनट में 90 हजार रुपये लूट लिए। गनीमत रही कि बदमाश तिजोरी का लॉकर नहीं टूटा। जिसमें 30 लाख रुपये रखे थे।
2:00 बजे पहुंचे पंप पर
परतापुर फ्लाईओवर के पास चौधरी पेट्रोल पंप पर शनिवार को सेल्स मैनेजर महेश शर्मा, सेल्समैन भोलू, अनुज और सनी ड्यूटी पर थे। रात करीब दो बजे सफेद रंग की डस्टर गाड़ी से बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी। दो बदमाशों के पास पिस्टल और एक बदमाश के हाथ में बंदूक थी। बदमाशों ने गाड़ी से उतरते ही सेल्स मैनेजर को निशाना बनाया। विरोध करने पर मैनेजर और अन्य कर्मचारियों की पिटाई कर दी। सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने मैनेजर के पास से 90 हजार की रकम लूट ली और फिर तिजोरी का लॉकर तोड़ने में लगे। लेकिन कामयाब नहीं हो सके। घटना को अंजाम देकर बदमाश दिल्ली की तरफ फरार हो गए।
2:30 बजे दी सूचना
बदमाशों के फरार होने के करीब आधे घंटे बाद 2:30 बजे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपने आप को किसी तरह मुक्त किया। घटना की सूचना पुलिस व पेट्रोल पंप के मालिक को दी। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी और इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे। रविवार तड़के तक पुलिस गुपचुप तरीके से बदमाशों की तलाश में जुटी रही। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
परतापुर थाने पर हंगामा
रविवार सुबह पेट्रोल पंप मालिक रविंद्र चौधरी ने परतापुर थाने पर घटना की तहरीर दी। हाईवे पर पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। पुलिस की कार्यशैली व रात में होने वाली गश्त पर सवाल उठाए। लोगों ने थाने में हंगामा किया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश
बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर किस तरह वारदात की और कर्मचारियों को पीटा, यह सब पंप के सीसीटीवी कैमरे की कैद हो गया। रविवार सुबह इसकी जांच की गई। फुटेेज में तीन बदमाशों के मुंह पर रुमाल बंधा था। जबकि अन्य चार बदमाशों के चेहरे खुले थे। बदमाशों की पहचान के लिए रविवार दिन भर पुलिस जुटी रही। बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है।
कर्मचारियों में रही दहशत
बदमाश नकाबपोश बताए गए। रविवार को पंप के कर्मचारियों में दहशत रही। कर्मचारियों ने बताया है कि बदमाश छह से सात थे। सभी के हाथों में पिस्टल और बंदूक थीं। बदमाश बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। डस्टर गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर कब्जा कर लिया था। मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर धमकी दी। उसके बाद ऑफिस में कर्मचारियों को सोते से उठाकर एक कोने में खड़ा कर लिया। धमकी दी कि अगर कोई चालाकी की तो उसे मार देंगे। बदमाश बार-बार कर्मचारियों से तिजोरी की चाबी मांग रहे थे। लेकिन कर्मचारियों ने चाबी न होने की बात कही।
बच गए 30 लाख
पुलिस के अनुसार पेट्रोल पंप पर तिजोरी में 30 लाख रुपये होने बताए गए। पेट्रोल पंप के मालिक ने पंप पर पहुंचकर पहले तिजोरी देखी। जिसमें पैसा सुरक्षित पाकर मालिक ने चैन की सांस ली।