{"_id":"5cd49064bdec220734073cd7","slug":"51557434468-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग करते समय पाइप में उतरे करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग करते समय पाइप में उतरे करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोरिंग करते समय पाइप में उतरे करंट से मजदूर की मौत
सरूरपुर/दोघट। कस्बा करनावल में बृहस्पतिवार को सरकारी नल के लिए बोरिंग करते समय मशीन का पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गया। जिससे उसमें उतरे करंट से मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार बागपत जिले के दोघट कस्बा निवासी विक्की (19) पुत्र रामकिशन जल निगम के ठेकेदार निरपुड़ा गांव निवासी तेजपाल के यहां मजदूरी करता था। इन दिनों कस्बा करनावल में सरकारी नल लगाने का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर वार्ड छह में मस्जिद के समीप सरकारी नल के लिए बोरिंग किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहां बोरिंग के लिए मशीन लगाई गई, उसके ऊपर से एबीसी विद्युत लाइन गुजर रही है। केबल लाइन होने पर करंट नहीं उतरने की बात समझकर मशीन चालू कर दी गई। बोरिंग करते समय मशीन का पाइप केबल से टकरा गया। इससे करंट उतर आया। जिसे महसूस होने पर मशीन पर काम कर रहे दो मजदूर राहुल एवं मिंटू नीचे कूद गए। जबकि विक्की करंट की चपेट में आ गया। अन्य मजदूरों ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु उसकी मौत हो गई। मौत से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और विक्की के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्की की मौत से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इकलौता पुत्र था विक्की
मृतक के चाचा सत्यवीर ने बताया कि विक्की घर में इकलौता बेटा था। उसकी मौत पर बहन गुड्डन व मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन युवक का शव लेने के लिए मेरठ गए हैं।