फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम से बेपटरी हो गई शहर की यातायात व्यवस् था

जाम से बेपटरी हो गई शहर की यातायात व्यवस् था

Fri, 22 Feb 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
जाम से बेपटरी हो गई शहर की यातायात व्यवस्
था
शहर और हाईवे जाम, हर प्लान धड़ाम
विज्ञापन

लाखों लोग रोज झेल रहे जाम की परेशानी
ट्रैफिक पुलिस प्लान बनाती है, पर लागू नहीं करती
बृहस्पतिवार को भी जाम से जूझते रहे यात्री
फोटो
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अधिकारियों ने बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन शहर से लेकर हाईवे तक लगातार जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। अतिक्रमण हटवाने का ट्रैफिक पुलिस का अभियान एक सप्ताह में ही सिमट जाता है। लाखों लोगों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता है।
बृहस्पतिवार दोपहर से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया। बाउंड्री रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक वाहन जाम में फंसे थे। जीरो माइल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक भी यही हाल रहा। सड़क पर अवैध तरीके से ऑटो, ई रिक्शा, ठेले और फड़ लगने से जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली रोड पर भी हालात खराब थे। बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे के सामने तक जाम लगा रहा। रोडवेज बस अड्डे के सामने सड़क पर ही चालक यात्रियों को उतारते और बैठाते हैं, बीच सड़क पर बस रुकने से जाम लगता है। जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा से एचआरएस चौक पर जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने ट्रकों के कारण वाहन जाम में फंसे रहे। शाम को परतापुर तिराहे पर बन रहे इंटरचेंज के निर्माण कार्य को लेकर यातायात रेंगता रहा। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में दो किमी लंबा जाम लगा रहा। एनएच-58 पर बीआईटी कट और कंकरखेड़ा बाईपास पर जाम लगा रहा। शहर में हापुड़ अड्डा चौराहा से भूमिया पुल तक जाम के हालात रहे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने प्लान बनाए, लागू नहीं किए
ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्शाओं का रूट प्लान बनाया था, लेकिन रूट निर्धारित नहीं किया। शहर के प्रमुख चौराहे जीरो माइल, बेगमपुल, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, एचआरएस चौक, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल, तेजगढ़ी, एल ब्लॉक पर जाम लगता है। प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र का एक-एक चौराहा दिया गया गया था, लेकिन थानेदारों ने अधिकारियों के निर्देशों को हवा में उड़ा दिया। पीएल शर्मा रोड, खैरनगर बाजार, जिला अस्पताल रोड, घंटाघर पर वनवे प्लान बना था, लेकिन व्यवस्था सुधरी तो वनवे प्लान को बदल दिया गया। घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय के सामने अस्थायी बैरियर लगे थे, लेकिन वह भी हटा लिए गये। रोडवेज बसों को लेकर दिल्ली रोड पर प्लान बनाया गया था। 20 दिन जाम नहीं लगा, लेकिन जिला प्रशासन को यह प्लान रास नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का है दबाव
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि शहर और हाईवे पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। शहर और हाईवे से रोज औसतन साढ़े तीन लाख से पौने चार लाख वाहनों का आवागमन होता है। सड़कों की चौड़ाई कम है। आरटीओ में साढ़े सात लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं। जबकि एक लाख से अधिक वाहन दूसरे जिलों के दौड़ रहे हैं। फिर भी जाम से निपटने की पूरी कोशिश की जा रही है।


पल्हैड़ा चौराहे पर दिनभर लगा रहा जाम
मोदीपुरम। एनएच 58 पर पल्हैड़ा चौराहे पर बन रहे फ्लाई ओवर के कारण बृहस्पतिवार को हाईवे पर भयंकर जाम लगा रहा। दो से तीन किमी के जाम में यात्री घंटों फंसे रहे। पुलिस ने रूट डायवर्जन किया हुआ है, लेकिन समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed