फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्र-छात्राओं ने किया मेले का भ्रमण

छात्र-छात्राओं ने किया मेले का भ्रमण

Sat, 16 Feb 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने किया मेले का भ्रमण

विज्ञापन
तीन दिवसीय किसान मेले का भ्रमण किया
मवाना। रुद्रा इंस्टीट्यूट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को सीपीआरआई में तीन दिवसीय किसान मेले का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने कृषि से संबंधित जानकारी हासिल की।
मोदीपुरम स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय किसान मेले में शुक्रवार को रुद्रा इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्रा पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने मेले में खाद्यान्न, उद्यानिकी फसलों, पशुपालन, कृषि उद्योग, कृषि तकनीकों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। मेले में कृषि विभाग, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग एवं माइक्रो बायोलॉजी विभाग के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने मेले में मौजूद किसानों से बातचीत की और विभिन्न जानकारियां हासिल की। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कुलपति प्रो. गया प्रसाद ने विद्यार्थियों से बातचीत कर अपना अनुभव उनके साथ बांटा।
विज्ञापन


मुकेश बने सह चुनाव अधिकारी
मवाना। एएसपीजी कॉलेज में होने वाले प्रबंध समिति के चुनाव में सह चुनाव अधिकारी नईम के पद की जिम्मेदारी से हट जाने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए शुक्रवार को मुकेश कुमार अग्रवाल को सह चुनाव अधिकारी घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को मतदाताओं द्वारा आठ आपत्तियां दर्ज कराई गई। जिनका निस्तारण कर संशोधन चस्पा कर दिया गया। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed