फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गौशाला बनाने का कार्य युद्द स्तर पर।

गौशाला बनाने का कार्य युद्द स्तर पर।

Fri, 25 Jan 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
गौशाला बनाने का कार्य युद्द स्तर पर।
गोशाला का निर्माण जोरों पर
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। एसडीएम मवाना के आदेश पर नगर स्थित नवीन गुड़ मंडी परिसर में गोवंश रखने के लिए अस्थायी गोशाला बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। जिसके चलते ब्लॉक के सफाई कर्मचारी एवं अधिकारी इस कार्य में लगे हुए हैं। प्रदेश सरकार ने हाल ही में खुले घूम रहे गोवंश को गोशाला में पहुंचाने के लिए अभियान चला रखा है। डीएम ने सभी तहसील के एसडीएम को गोवंश पकड़कर गोशाला में भेजने का आदेश दिया है। जिसके चलते एसडीएम मवाना ने ब्लॉक परीक्षितगढ़ के अधिकारियों से नगर स्थित नवीन गुड़ मंडी परिसर में गोवंशों के रखने के लिए अस्थायी गोशाला बनाने के आदेश जारी किए हैं। एडीओ पंचायत बाबूराम नागर ने ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों से नवीन गुड मंडी परिसर में खाली पड़ी भूमि की सफाई कराना शुरू कर दिया है। एडीओ पंचायत बाबूराम नागर ने बताया सरकार द्वारा तहसील मवाना के गांव अकबरपुर गढ़ी में स्थायी गोशाला बनाने का प्रस्ताव परिसर किया है। जिस पर गोशाला बनाने के लिए निर्माण चल रहा है। खुले में घूम रहे गोवंशों के चारा-पानी के लिए परीक्षितगढ़ गुड़ मंडी में अस्थायी गोशाला बनाई जा रही है। ग्राम अकबरपुर गढ़ी में गोशाला के निर्माण होने के बाद अस्थायी गोशाला के पशुओं को गोशाला में पहुंचा दिया जाएगा। वहीं, परीक्षितगढ़ में अस्थायी गोशाला बनने पर नगर एवं किसानों ने राहत की सांस लेकर प्रदेश सरकार के इस कार्य की सराहना की।

झूठी सूचना पर दौड़ी फायर ब्रिगेड
परीक्षितगढ़। थाने के समीप गैस सिलिडर में आग लगने की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी बृहस्पतिवार को परीक्षितगढ़ पहुंची। सूचना झूठी मिलने पर दमकल कर्मी लौट गए। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन द्वारा नगर स्थित थाने के समीप गैस सिलिंडर में आग लगने की सूचना मवाना फायर बिग्रेड कार्यालय पर दी। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी आनन-फानन में थाना परीक्षितगढ़ पहुंचे और सूचना देने वाले व्यक्ति के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। हालांकि सूचना देने वाले व्यक्ति का फोन बंद मिला। इसके दमकल कर्मी परेशान होकर लौट गए।
विज्ञापन


वेद मंत्रोच्चार के साथ चतुर्थ पारागण यज्ञ
परीक्षितगढ़। ग्राम खजूरी स्थित महर्षि दयानंद धाम में चल रहे चतुर्थ पारागण यज्ञ के बारहवें दिन यज्ञ के अध्यक्ष स्वामी देवेश्वरानंद ने कहा कि मनुष्य तीन प्रकार के संस्कार लेकर उत्पन्न होता है। पूर्व जन्म के माता के पैतृक और समाज व वातावरण के संस्कार, यदि पूर्व जन्म के संस्कार माता-पिता एवं मित्र मंडल के संस्कार पवित्र हो तो वह मनुष्य बहुत ही सौभाग्यशाली होता है। वहीं, पूर्व जन्म के संस्कार श्रेष्ठ है, किन्तु माता के पैतृक संस्कार सुंदर नहीं है तो वह संस्कार दब जाते हैं। कुछ समय के पश्चात, प्रादुर्भाव होता है। जिस परमात्मा ने यह सृष्टि बनाई है। उस प्रभु की विधि अनुसार कर्म करेंगे तो सुख शांति मिलेगी अन्यथा दुख मिलेगा। बुद्धजीवी वर्ग से प्रार्थना है कि ईश्वर की विधि को अपनाएं, वेद मंत्रों का उच्चारण वेद पाठी आचार्य कपिल व शिवम शास्त्री ने किया। यज्ञ के यजमान शनि, अनुभव व शुभम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed