फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में चार मजदूर लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में चार मजदूर लापता

Sun, 06 Jan 2019 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में चार मजदूर लापता

विज्ञापन
मध्यप्रदेश के चार मजदूर लापता
- परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज, जल्द बरामदगी का मिला आश्वासन

मवाना। मध्यप्रदेश छतापुर निवासी चार मजदूरों के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और चारों के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतापुर जिले के राजभर ने बताया कि वह पिछले साल यहां कार्य करने आया था। यहां के एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क साधकर चार मजदूर दिलाने के लिए फोन किया था। जिस पर वह डेढ़ सप्ताह पहले चार मजदूर रामभाई, कमलेश, विरेंद्र, राकेश को मेरठ सिटी स्टेशन पर लेकर पहुंचा। राजभर ने बताया कि वहां किराये के लिए उक्त व्यक्ति ने उसे पांच सौ रुपये देकर वापस भेज दिया। दो-तीन दिन तक तो मजदूरों ने अपने परिजनों से बात की और मवाना के आस पास किसी गांव में कार्य करने की बात बताई। परंतु पिछले एक सप्ताह से चारों से संपर्क नहीं हो सका और सभी के मोबाइल भी स्विच ऑफ बताए। जिस पर परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसएसआई पंकज शर्मा ने बताया कि मजदूरों के परिजनों को जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
मवाना। मवाना विद्युत निगम के अवर अभियंता शिवम गुप्ता ने शनिवार को नगर के मोहल्ला तिहाई में छापेमारी अभियान चलाया। युनिस व हासिम के घर चोरी से बिजली चलती पाई। अवर अभियंता ने दोनों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed