{"_id":"5c2fc877bdec223c6d2146a5","slug":"51546635383-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से खेत में घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की टक्कर से खेत में घुसी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मेरठ-बिजनौर मार्ग पर शुक्रवार सुबह रोडवेज बस ने एक कार में टक्कर मार दी। इससे कार बेकाबू होकर खेत में जा घुसी। कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायल युवक किसी तरह कार से बाहर निकले और मौके पर ही कार छोड़कर चले गए। बाद में युवकों में से एक का पिता बाबू खां निवासी कुनकुरा मौके पर पहुंचा। बाबू खां ने कार अपनी बताई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। देर शाम तक पीड़ित ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि दुर्घटना की जानकारी मिली थी। लेकिन तहरीर नहीं मिली है।
अमीन को धमकी देने पर मुकदमा
मवाना। तहसील में तैनात संग्रह अमीन रामनिवास को निलोहा गांव में धमकी देने के मामले में थाना पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि रिकवरी पर गए संग्रह अमीन रामनिवास को एक ग्रामीण ने अपने साथी के साथ मिलकर गोली मारने की धमकी दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को पकड़ा जायेगा।