{"_id":"5c1e974cbdec2256ff44c003","slug":"51545508684-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर मिला महल के धमेन्द्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर मिला महल के धमेन्द्र का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार तड़के किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
दौराला। सरधना रोड स्थित रेलवे फाटक के समीप शनिवार सुबह एक युवक का ट्रेन से कटा शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक की शनाख्त महल गांव निवासी युवक के रूप में हुई है।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दौराला रेलवे फाटक के समीप आज सुबह एक युवक का शव मिलने की जानकारी पाकर पहुंची दौराला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शनाख्त लावड़ के महल गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र कल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। अंदेशा जताया जा रहा है कि शनिवार तड़के धर्मेंद्र की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। वहीं, इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।