{"_id":"5b4cf3574f1c1b3d748b54cb","slug":"51531769687-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में दी जानकारी
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में दी जानकारी
मेरठ। देवनागरी इंटर कालेज में मिशिका सोसायटी द्वारा संचालित आदर्श रोड सेफ्टी आडिटोरियम व आदर्श ट्रैफिक पार्क मेें छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आरजी गर्ल्स इंटर कालेज रोड सेफ्टी क्लब की वालिंटियर की छात्राओं ने भाग लिया। मिशिका सोसायटी के प्रशिक्षक अमित तिवारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के साथ-साथ हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। बताया कि सभी जन्मदिन के अवसर पर गिफ्ट में भाइयों को हेलमेट भी भेंट करे। अध्यक्ष अमित नागर ने छात्राओं को वाहन चलाने के लिए जरूरी आयु सीमा के बारे में समझाया। सोसायटी सचिव डॉ. विभा नागर ने आदर्श ट्रैफिक पार्क में छात्राओं को सड़क पर बने पीली और सफेद रेखा के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिले व ग्रामीण क्षेत्र में लगे माइल स्टोन के रंगों के अनुसार जानकारी दी। आरजी कालेज की नोडल अध्यापिका रोड सेफ्टी क्लब लक्ष्मी शर्मा, कमलेश व मिशिका को आर्डिनेटर मीनाक्षी जैन उपस्थित रही।