फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लेबर रूम में लगी आग, फैला धुआं, मचा हड़कंप

लेबर रूम में लगी आग, फैला धुआं, मचा हड़कंप

Wed, 13 Jun 2018 02:31 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
लेबर रूम में लगी आग, फैला धुआं, मचा हड़कंप
लेबर रूम में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शार्ट सर्किट होने से आग लग गई और धुआं फैल गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। महिलाएं, तीमारदार और चिकित्सक भाग खड़े हुए। कर्मचारियों ने फायर एस्टिंग्यूशर से आग पर काबू पाया। साथ ही गायनिक रूम में भर्ती 10 से ज्यादा प्रसुताओं और नवजातों को गायनिक आईसीयू में भर्ती कराया गया, ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो।
गनीमत रही कि आग से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा बच गया। आग लेबर रूम में बने बाथरूम में लगे स्विच बोर्ड में शार्ट सर्किट से लगी थी। पुरानी और जर्जर वायरिंग गर्मी होने की तपिश नहीं झेल पाईं। हालांकि लपटें नहीं थीं, मगर इससे वहां धुआं फैल गया, जो लेबर रूम से होता हुआ गायनिक वार्ड तक पहुंच गया। गौरतलब है कि कानपुर के मेडिकल कॉलेज में भी पिछले दिनों इसी तरह आग लग गई थी।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बुझा ली आग
मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक एसआईसी डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। पहले बिजली की लाइन को काटा गया, इसके बाद फायर एस्टिंग्यूशर से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार लग चुकी आग
मेडिकल कॉलेज में पिछले करीब डेढ़ माह में आग लगने की यह चौथी घटना है। हाल ही में पुराने पोस्टमार्टम हाउस में रखा करीब 25 साल पुराना रिकॉर्ड जल गया था। इससे पहले प्राचार्य कार्यालय की बिल्डिंग में आग लगने से काफी सामान जल गया था। इसके अलावा ब्लड बैंक में स्विच बोर्ड में आग लग गई थी।


आग बुझाने के नहीं पुख्ता इंतजाम
मेडिकल कॉलेज में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। सिर्फ फायर एस्टिंग्यूशर केभरोसे ही हैं। यहां कई बार अग्निशमन विभाग की एक यूनिट खोले जाने की मांग की जा चुकी है, मगर इसमें सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed