{"_id":"5ac541fe4f1c1bd8618b577e","slug":"51522876926-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों को भ्रमित करने वालों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों को भ्रमित करने वालों पर हो कार्रवाई
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दो अप्रैल को हुए बवाल और अन्य कई मुद्दों पर भाजपाइयों ने बुधवार को आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार और वहीं मौजूद एडीजी जोन प्रशांत कुमार से मुलाकात की।
दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा आयुक्त से मिलने पहुंचे थे। कहा कि दो अप्रैल को हुए बवाल में उन लोगों को भी चिह्नित करना होगा जिन्होंने दलितों को सुप्रीम कोर्ट के वास्तविक निर्णय से अवगत नहीं कराया। उन्हें बरगलाया गया। सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट थी। इस निर्णय पर भी सरकार ने पुनर्विचार याचिका डाली। लेकिन भड़काने वालों ने दुष्प्रचार किया। किसी को कहा कि आरक्षण समाप्त कर दिया गया है तो किसी को कुछ ओर। ऐसे लोगों पर एक्शन हो।
इसके अलावा विधायकों ने गन्ना किसानों की बात रखी। कहा कि किसानों की पर्ची की समस्या दूर की जा रही है। सरकार इस स्तर पर निर्णय ले चुकी है। जब तक किसानों का गन्ना खड़ा है मिलें चलेंगी। भाजपाइयों ने कहा कि बिजली बिल को लेकर भी किसानों के कनेक्शन न काटे जाएं और छह किश्तों में उन्हें बिल जमा करने की प्रक्रिया पर ही काम हो। इससे किसानों को लाभ मिलेगा।