{"_id":"5ac537ac4f1c1bc8618b57b4","slug":"51522874284-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में फटी मिलीं चादरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में फटी मिलीं चादरें
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में फटी मिली चादरें, नहीं लगी टाइल्स
मेरठ। विधानसभा की बाल विकास महिला कल्याण समिति के दो सदस्य दल ने बुधवार को शहर में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। महिला जिला अस्पताल में फटी चादरें देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और टाइल्स भी लगी हुई नहीं मिलीं। उन्होंने टाइल्स लगाने को कहा। साथ ही जिला अस्पताल में गर्मी से परेशान कुपोषित बच्चों को देखकर उनके वार्ड में एसी लगाने की हिदायत दी।
सरकार द्वारा दिए गए फंड का किस तरह इस्तेमाल किया गया है और सरकार की योजनाओं को किस तरह अमली जामा पहनाया गया है। इसे देखने के लिए बाल विकास महिला कल्याण समिति सभापति इटावा की विधायक संगीता बलवंत और सदस्य गाजीपुर की सरिता भदौरिया आई थीं। उन्होंने पहले जिला अस्पताल, फिर महिला जिला अस्पताल, इसके बाद दौराला और सरधना की सीएचसी का निरीक्षण किया। चादर फटी होने और टाइल्स न लगने पर महिला जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक ने कहा कि चादर बदलवाई जा रही है और टाइल्स इसलिए लगने से रह गए, क्योंकि जल्द ही अस्पताल नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने वाला है। इसके बाद यह टीम जिला जेल में महिला बैरक में पहुंचीं और महिलाओं का हाल जाना।
इमानदारी से करें काम, कागजों तक ही सीमित न रहें
मेरठ। समिति की सभापति संगीता बलवंत ने सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकार ईमानदारी से काम करें। कार्य सिर्फ कागजों तक ही सीमित न रहे, बल्कि वह धरातल पर दिखना चाहिए। अपनी जवाबदेही तय करते हुए जनता की समस्याओं का निदान करें। बताया कि उन्होंने विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी, जेल, नारी निकेतन आदि का निरीक्षण किया है। रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में बनाए गए शौचालयों की सफाई व्यवस्था क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल अधीक्षकों को निर्देश दिए कि जेल में बंद महिला कैदियों को आत्म निर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण दिलाया जाए।
विज्ञापन
समिति सदस्य सरिता भदौरिया ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी की समस्याओं का गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण हो। इस मौकेपर समिति संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रताप समीक्षा अधिकारी वाईपी सिंह, सीडीओ मेरठ आर्यका अखौरी, सीएमओ डॉ. राज कुमार, जेल अधीक्षक गाजियाबाद ददी राम मौर्य, गौतमबुद्धनगर वीपी मिश्रा, बुलंदशहर ओपी कटियार, जेल अधीक्षक मेरठ समेत विभिन्न जिलों के अधिकारी मौजूद थे।