फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिशन अंत्योदय में विद्युत विभाग पीछे

मिशन अंत्योदय में विद्युत विभाग पीछे

Tue, 13 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मिशन अंत्योदय में विद्युत विभाग पीछे
मिशन अन्त्योदय को पूरा करने में विद्युत निगम पीछे
विज्ञापन


मेरठ।
मिशन अंत्योदय योजना के तहत मेरठ जनपद के 12 ब्लॉकों से 88 ग्रामों का चयन किया गया था। इन गांवों में को सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों से संतृप्त किया गया। लेकिन अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में दूसरे विभाग फिसड्डी नजर आ रहे हैं। ऐसे में इन गांवों में हो रहे कामों पर प्रत्येक गांव के हिसाब से विभागों को रेटिंग जारी की जा रही है। जिसमें फिलहाल विद्युत, स्वास्थ्य, अर्थ एवं सांख्यकी और मंडी परिषद फिसड्डी सिद्ध हो रहे हैं।
अंत्योदय योजना के तहत चयनित ग्रामों को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त किया जाना है। जिसमें विद्युत निगम को न केवल सभी घरों में घरेलू विद्युत कनेक्शन देने हैं, बल्कि शासन की नीति के अनुसार विद्युत आपूर्ति भी करनी है। लेकिन विद्युत निगम 88 में से 31 गांवों को न तो अब तक घरेलू विद्युत कनेक्शन से संतृप्त कर पाया है और न ही इन गांवों में समय सारणी के अनुसार विद्युत आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

इसी तरह इन गांवों में मंडी परिषद पर भी विभागीय कार्यक्रम के तहत बाजार की उपलब्धता का दायित्व था। लेकिन मंडी परिषद 37 गांवों में यह काम नहीं करा सका है और यहां पर इसकी रेटिंग शून्य रही। जबकि स्वास्थ्य विभाग को भी इन गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या उपकेंद्र और बाल स्वास्थ्य केंद्र की उपलब्धता करानी थी। लेकिन वह भी 33 गांवों में इनकी व्यवस्था पूरी तरह नहीं करा सका है। जबकि अर्थ एवं सांख्यकी विभाग को भी इन गांवों में सर्वे कराकर ऐसे परिवारों का पता करना था जो गैर कृषि कार्य से अपना भरण पोषण कर रहे हैं, लेकिन इस सर्वे में अभी तक विभाग मात्र 17 गांवों का ही सर्वे कर सका है। इन विभागों को जिला विकास अधिकारी द्वारा पत्र जारी कर काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत्योदय मिशन के तहत प्रथम चरण में जनपद के 88 गांव चयनित हुए हैं। इन गांवों को वैसे तो तीन साल के भीतर संतृप्त करना है। लेकिन फिलहाल जो विकास खंड स्तर से रिपोर्ट आई है, वह संतोषजनक नहीं है। काम तेजी से पूरा हो इसलिए सभी को पत्र जारी करते हुए इस रिपोर्ट से जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया है। अतुल मिश्र, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed