{"_id":"5aa599754f1c1bb8758b4e55","slug":"51520802165-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइएसएसएफ विश्वकप में चला पश्चिम उप्र के शूटरों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइएसएसएफ विश्वकप में चला पश्चिम उप्र के शूटरों का जादू
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्रों के भी ध्यानार्थ---
मैक्सिको में दिखाया पश्चिमी उप्र के शूटरों ने जलवा
- आइएसएसएफ विश्वकप में दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीते
- पदक पाने वाले चार भारतीय शूटरों में तीन पश्चिम उप्र से हैं
वाहिद अली
मेरठ।
मैक्सिको में आयोजित आइएसएसएफ विश्वकप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शूटरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत की झोली में तीन पदक आए। शनिवार को बागपत के गांव अंगतपुर जोहड़ी निवासी अखिल शहरोन ने 50 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता। वह विश्वकप में स्वर्ण पाने वाले चौथे भारतीय बन गये हैं। इसमें खास बात है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं ने चार में तीन पदक भारत को दिलाए।
पहला स्वर्ण पदक मवाना खुर्द निवासी शहजर रिजवी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दिलाया। उन्होंने पदक जीतने के साथ ही विश्व रिकार्ड भी अपने नाम दर्ज किया। जबकि मनु भाकर ने मिक्स डबल्स में ओमप्रकाश मितरवाल के साथ देश को स्वर्ण दिलवाया। वहीं मवाना के भैंसा गांव निवासी रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से निकलने वाली प्रतिभा का डंका पूरे देश में बजने लगा है। मैक्सिको में आइएसएसएफ विश्वकप में पदक जीतने वाले चार भारतीयों में से तीन विजेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। अभी तक क्रिकेट की नर्सरी कहा जाने वाला पश्चिमी उप्र अब शूटिंग में भी नाम कमा रहा है। इस प्रदर्शन के बाद युवा शूटिंग की ओर भी रुख करेंगे। वहीं हरियाणा झझज्जर की 16 वर्षीय मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में देश को स्वर्ण दिया।