{"_id":"5a9472224f1c1bca798bbf2c","slug":"51519677986-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी में प्रवेश के लिए 01 मार्च से होंगे पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी में प्रवेश के लिए 01 मार्च से होंगे पंजीयन
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों में एक मार्च से प्रवेश के लिए पंजीयन
मेरठ। केंद्रीय विद्यालयाें में सत्र 2018-19 में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन 1 मार्च से प्रारंभ हो रहे हैं। स्कूल की वेबसाइट पर अभिभावक बच्चे का पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक होंगे। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीयन 1 मार्च से 19 मार्च तक होंगे। दूसरी कक्षा से ऊपर की अन्य कक्षाओं (11वीं को छोड़कर) में प्रवेश के लिए पंजीयन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होंगे।
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सोमवार देर शाम संगठन की वेबसाइट पर सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश पंजीयन शेड्यूल जारी कर दिया। हर साल फरवरी में ही संगठन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर देता है, लेकिन इस वर्ष पंजीयन की तिथि काफी देर से जारी की गई। फरवरी से ही अभिभावकों को प्रवेश पंजीयन की तिथि का इंतजार था। शहर में तीन केंद्रीय विद्यालय केवी सिख लाइंस, केवी पंजाब लाइंस व केवी डोगरा लाइंस हैं। तीनों कें द्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए पंजीयन होंगे। http//kvadmissiononline2018.in पर प्रवेश के लिए पंजीयन कराना होगा। सभी कक्षाओं में उम्र की गणना 31 मार्च 2018 से होगी। सीटों के आरक्षण के आधार पर ही प्रवेश मिलेंगे। अभिभावक www.kvsangathan.nic.in पर प्रवेश संबंधी नियमों व आरक्षण की जानकारी ले सकते हैं। दूसरी क्लास एवं उससे ऊपर की क्लास 11वीं को छोड़कर शेष कक्षाओं में सीटें खाली होने पर ही प्रवेश के लिए पंजीकरण होगा। 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रपत्र रिक्तियां उपलब्ध होने की स्थिति व दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद ही दिया जाएगा।
खास बातें
केवी संगठन ने जारी किया प्रवेश पंजीयन का शेड्यूल