फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खबर का असर

खबर का असर

Sun, 24 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबर का असर
ठीक होने लगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे ठीक होने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा एक दर्जन स्थानों पर नए कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है। अब जहां निगम परिसर में शराब पीने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा, वहीं चोरी की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।
अमर उजाला ने शनिवार के अंक में नगर निगम में खराब पड़े कैमरों से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शनिवार को ही नगर निगम प्रशासन ने कैमरे ठीक कराने के लिए मैकेनिक बुला लिए। माना जा रहा है कि निगम परिसर में घूमने वाले असामाजिक तत्वों ने कैमरे की नजर से बचने के लिए उनकी तार को काट दिया था। इसके अलावा कई स्थानों पर तार जले हुए भी मिले। शनिवार शाम सात बजे तक नगरायुक्त, अपर नगरायुक्त, निर्माण विभाग के कैमरे ही ठीक हो सके। इसके बाद नगर स्वास्थ्य विभाग के स्टोर, गैराज आदि में लगे कैमरों को ठीक किया गया।
विज्ञापन


नए कैमरे लगाने की तैयारी
सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम परिसर में नए कैमरे लगाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। ताकि आम जनता के साथ साथ निगम कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर भी नजर रखी जा सके। नगरायुक्त ने वाईफाई के माध्यम से कैमरों को अपने कैंप कार्यालय से जोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। सीसीटीवी कैमरे को लेकर गंभीरता से कदम उठाया जा रहा है। शीघ्र ही नए कैमरे भी लगाए जाएंगे। मानीटरिंग के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed