फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राशन में भ्रष्टाचार की जांच को पहुंची एसआईटी

राशन में भ्रष्टाचार की जांच को पहुंची एसआईटी

Fri, 24 Nov 2017 06:50 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
राशन में भ्रष्टाचार की जांच को पहुंची एसआईटी
मेरठ।
विज्ञापन

सरकारी राशन वितरण में भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंची एसआईटी के सदस्य दुकानदारों और राशन कार्ड धारकों से पूछताछ करेंगे। टीम बृहस्पतिवार देर शाम मेरठ पहुंच गई है। शुक्रवार को दिनभर रिकार्ड दुरुस्त करने की कार्रवाई चलती रही। वहीं, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एसआईटी सदस्यों ने बैठक की। टीम शनिवार से शहर में राशन की दुकान और राशन कार्ड धारकों से उनके आवास पर मिलने के लिए निकलेगी। अब से पहले भी टीम दो-तीन बार जांच कर चुकी है।

शासन ने राशन वितरण में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच एसआईटी को सौंपी है। आरोप है कि गरीबों को मिलने वाला राशन फर्जी कार्डों के जरिए बाजार में बेच दिया गया। पहले चरण में फर्जी राशन कार्डों को तो काट दिया गया। बाकी जांच राशन वितरण पर जारी है। अब से पहले एसआईटी के सदस्यों ने आपूर्ति विभाग से पूर्व में बांटे गए राशन का रिकार्ड तलब किया। अब दूसरी कड़ी में टीम आपूर्ति विभाग से मिले रिकार्ड के आधार पर राशन वितरण का निरीक्षण करने निकलेगी। टीम के चार सदस्यों ने शुक्रवार को आपूर्ति विभाग से शहर की दुकानों का पूरा रिकार्ड लिया। जिससे शनिवार से डोर-टू-डोर जांच प्रक्रिया शुरू की जा सके। माना जा रहा है कि उन फर्जी राशन कार्डों के नाम पर किए गए वितरण में धांधली की बाबत अधिकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। वहीं, कई एजेंसी खतरे में आ जाएंगी। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि एसआईटी को जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। उसे रिकार्ड दिया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
एजेंसियों पर पहुंचकर टीम करेगी जांच
दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों की निरस्त की जा सकती है दुकान
फर्जीवाड़ा उजागर होने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed