फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निगम और एमडीए के खजाने से बनेगा बेगमपुल पर फ्लाईओवर

निगम और एमडीए के खजाने से बनेगा बेगमपुल पर फ्लाईओवर

Thu, 16 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
निगम और एमडीए के खजाने से बनेगा बेगमपुल पर फ्लाईओवर
मेरठ। बेगमपुल पर फ्लाईओवर के निर्माण का मसौदा तैयार हो चुका है। लेकिन इस पर आने वाला पूरा खर्च नगर निगम और एमडीए की अवस्थापना निधि से होगा। कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम ने धन की व्यवस्था शुरू कर दी है। चुनाव के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

बेगमपुल पर हर समय जाम रहता है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए कमिश्नर ने सबसे पहले बेगमपुल पर फ्लाईओवर निर्माण का सुझाव रखा। इसको लेकर कमिश्नर ने शहर के व्यापारियों को भी विश्वास में लिया। व्यापारियों ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए पूर्ण सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने एमडीए और निगम के साथ बैठक करके फ्लाईओवर की कार्य योजना तैयार की। तय किया है कि 110 करोड़ रुपये से बनने वाले फ्लाईओवर का खर्च नगर निगम और एमडीए करेंगे। वह भी अवस्थापना निधि से। जिसमें नगर निगम 50 करोड़ और एमडीए 60 करोड़ रुपये का बजट खर्च करेगा। नगर निगम ने अवस्थापना निधि के 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर ली है। इसी प्रकार एमडीए को भी अवस्थापना निधि से धन देने के निर्देश दिए गए हैं। फ्लाईओवर निर्माण के लिए नगर निगम और एमडीए के अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खास बात
- कमिश्नर के आदेश पर नगर निगम देगा 50 करोड़ रुपये
- पहली किस्त में 25 करोड़ देने की तैयारी में जुटा नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed