{"_id":"59f792154f1c1b8e698b8652","slug":"51509397013-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद पद के लिए सपा में खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद पद के लिए सपा में खींचतान
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद प्रत्याशी बनने के लिए सपा में खींचतान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में मिलकर सपा नेता मेरठ लौट आए हैं। सपा के सूत्रों का कहना है कि पार्षद पद के लिए राष्ट्र्रीय अध्यक्ष ने जिला स्तर पर बनाई गई कमेटी को इसकी जिम्मेदारी दी है कि वे बेहतर को चुनें।
सपा केमहापौर प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो चुकी है, लेकिन पार्षद पद का प्रत्याशी बनने के लिए अभी घमासान जारी है। 90 वार्ड हैं और आवेदक 375 हैं। सभी न सिर्फ अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं, बल्कि सिंबल पाने केलिए जोर आजमाइश में भी लगे हैं। शहर विधायक रफीक अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी और अतुल प्रधान समेत सपा केकई दिग्गज देर रात तक मंथन कर रहे हैं कि किसे पार्षद का टिकट देना बेहतर रहेगा। इस संबंध में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने बताया कि एक-दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। लिस्ट फाइनल की जा रही है। इस संबंध में पार्टी हाईकमान से भी संपर्क किया जा रहा है। उनका कहना है कि पार्षद पद के लिए सामाजिक, भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति की रिपोर्ट लेकर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। प्रत्याशी चयन में पार्टी पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाएगी।
खास बात
वार्ड हैं 90, आवेदन आए 375, लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलकर लौटे सपाई