{"_id":"59b9945b4f1c1b1d688b4657","slug":"51505334363-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट बाइक दौड़ायी, युवक ने जान गंवायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट बाइक दौड़ायी, युवक ने जान गंवायी
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम/मेरठ। बिना हेलमेट सड़क पर बाइक दौड़ाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार में जा घुसी। बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों ने ही हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। एक युवक का सिर डिवाइडर से टकराया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत भी गंभीर बनी है।
यह हादसा मोदीपुरम हाईवे पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। दौराला चिरौड़ी गांव निवासी सोनू (27) पुत्र मदनपाल अपने साथी विजयपाल निवासी फाजलपुर के साथ बाइक से लौट रहा था। उस समय एसओ पल्लवपुरम सुभाष अत्री मोदीपुरम में चौहान मार्केट के सामने सर्विस रोड पर चेकिंग कर रहे थे। हाईवे किनारे स्विफ्ट कार खड़ी थी। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक स्विफ्ट कार में पीछे से जा घुसी। हादसे में सोनू और विजयपाल सड़क पर जा गिरे। पुलिस के अनुसार दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। सोनू का सिर डिवाइडर में लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसओ ने दोनों युवकों को टोल एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। एसओ के अनुसार युवकों की जेब से मिले कागजों के आधार पर उनकी पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गई।
हेलमेट होता तो बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार बाइक की स्पीड काफी तेज थी। दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। नियंत्रण न रख पाने पर बाइक सीधे कार में घुसी और दोनों युवक उछलकर डिवाइडर पर जाकर गिरे। सिर डिवाइडर से लगने पर सोनू के सिर से खून बहने लगा था। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। अगर हेलमेट होता तो सोनू की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार सोनू की शादी दो साल पहले गीता से हुई थी। कोई संतान नहीं थी। सोनू और विजयपाल साथ में पेंटर का काम करते थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सोनू की मां और पत्नी को हादसे के बारे में पता चला तो कोहराम मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल में पहुंच गए।