फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खबर का असर

खबर का असर

Wed, 13 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबर का असर
फर्जी आवंटी बनकर जमीन बेचने में एमडीए लिपिक निलंबित
विज्ञापन

मेरठ।
एमडीए कर्मचारियों द्वारा फर्जी आवंटी बनकर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के मामले में एक महिला लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। एमडीए वीसी द्वारा अमर उजाला में प्रकाशित हुए समाचार पर बैठाई गई जांच में महिला लिपिक प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई।
अमर उजाला माय सिटी में 22 अगस्त को ‘फर्जी आवंटी बनाकर कर दी करोड़ों की रजिस्ट्री’ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसमें एमडीए कर्मचारियों द्वारा जमीन में किये गये खेल का खुलासा किया गया था। जबकि मूल आवंटियों को पता ही नहीं था कि उनका प्लाट बिक चुका है। लेकिन एमडीए कर्मचारियों ने फर्जी लोगों के नाम आवंटन पत्र तैयार कराकर बैनामे करा दिए।
विज्ञापन

समाचार प्रकाशित होने पर शुरू हुई जांच में प्रथम दृष्टया लिपिक रजनी कनौजिया दोषी पाई गई हैं। जिन्हें मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में एमडीए उपाध्यक्ष सीताराम यादव ने बताया कि जांच अभी जारी है। इस मामले के अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
अमर उजाला की खबर पर शुरू हुई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई महिला लिपिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed