{"_id":"59a324504f1c1bb3488b486f","slug":"51503863888-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनावा आश्रम पर प्रशासन ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनावा आश्रम पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनावा आश्रम पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
बड़ौत (बागपत)। प्रशासन ने बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। सूबे में डेरे के सबसे बड़े आश्रम की जमीन और उसके मालिकाना हक की जांच के लिए एसडीएम ने चकबंदी विभाग और वन विभाग की एक संयुक्त टीम बनाई है। एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है वन विभाग की जमीन भी आश्रम की जमीन में मिला ली गई है, इसलिए संयुक्त टीम बनाकर जांच कराई जा रही है।
बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा में डेरा सच्चा सौदा आश्रम की स्थापना वर्ष 1980 में की गई थी। तब से अब तक डेरे को लेकर कई विवाद उठे, कई सवाल उठते रहे हैं, इनमें एक विवाद वन विभाग की जमीन पर कब्जे का भी उठता रहा, लेकिन प्रशासन इसकी तह तक जाने से बचता रहा। अब हरियाणा पंजाब में डेरा समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद यह विवाद फिर से फाइलों से बाहर आया है।