फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   केवी में मनाया वन महोत्सव

केवी में मनाया वन महोत्सव

Sat, 08 Jul 2017 03:03 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
केवी में मनाया वन महोत्सव
मेरठ/मोदीपुरम। केवी सिख लाइंस में शुक्रवार को बच्चों ने वन महोत्सव मनाया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आयोजन का शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर देवाशीष चौधरी, प्रिंसिपल डॉ. दिवाकर सिंह, पर्यावरण क्लब प्रमुख जितेंद्र कुमार ने बच्चों के साथ पौधे रोपे। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और पर्यावरण जागरूकता क्लब के सदस्यों ने नीम, कटहल, आम, अनार आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कुमार, विक्रम सिंह, सुशील कुमार, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र चंद चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिवाया गांव में भी कार्यक्रम हुआ। कृषि विवि के कुलसचिव डॉ. आरआर सिंह मुख्य अतिथि रहे। मंडौरा गांव में पूर्व पार्षद मनोज चौधरी और गौरव मलिक मुख्य अतिथि रहे। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के निदेशक डॉ. आजाद सिंह पंवार ने पर्यावरण विषय पर वृहद व्याख्यान दिया। संस्थान ने गुलमोहर, अशोक, अमरूद, जामुन व नीम आदि पौध लगाए। डॉ. चंद्रभानू ने किसानों को गन्ने में लगने वाली बीमारियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में मेजर नारायण सिंह, रविकांत, सुनील कुमार, दुष्यंत मित्रा, डॉ. प्रेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्राओं ने लगाए पौधे
सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज सराय लाल दास में छात्राओं ने वन महोत्सव मनाया। छात्राओं ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए। स्कूल से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रैली भी निकाली। रैली का शुभारंभ प्रिंसिपल दुर्गेश माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली जाटवगेट, ईश्वरपुरी, इलाहीबक्श, सेठान गली, सराय लाल दास से होकर गुजरी। अंत में छात्राओं ने स्कूल में पौधे रोपे। संचालन शबाना ने किया। अनीता गुप्ता, रश्मि, खुशबू, अशोक कुमार, सुरेश कुमार ने सहयोग दिया। भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज लालकुर्ती की छात्राओं ने पौधे रोपे। स्कूल में वनमहोत्सव मनाया गया। छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में रुखसाना पहली, श्वेता दूसरी, शबनम तीसरी विजेता बनी। प्रिंसिपल लता सागर ने छात्राओं को पर्यावरण का महत्व बताया और सम्मानित किया। संचालन स्नेहप्रभा व कल्पना पांडे ने किया। रजनी मलिक, बरखा सिंघल, राखी, सोनिका, अर्चना ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed