फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   500 showcased their mettle for team selection.

Meerut News: टीम में चयन के लिए 500 ने दिखाया दम

Tue, 16 Jun 2026 08:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 16 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
500 showcased their mettle for team selection.
यूपी टी-20 लीग : मेरठ मेवरिक्स टीम में चयन के लिए अंतिम दिन 104 ने दिया ट्रायल
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को एसएमएस से दी जाएगी सूचना
मेंटर और हेड कोच ने परखा हुनर, ऑलराउंडराें पर रही नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी टी-20 लीग की टीम मेरठ मेवरिक्स के लिए भामाशाह पार्क में आयोजित तीन दिवसीय ट्रायल्स का मंगलवार को समापन हो गया। ट्रायल्स के अंतिम दिन करीब 105 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले चयन शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ियों को एसएमएस भेजकर सूचना दी जाएगी।
ट्रायल्स के दौरान मेरठ मेवरिक्स के मेंटर अरविंद कपूर और हेड कोच उत्कर्ष चंद्रा ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और फील्डिंग कौशल का आकलन किया। विशेष रूप से ऑलराउंडर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी गई। मेरठ मेवरिक्स प्रबंधन के अनुसार ट्रायल्स में कई खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली नजर आए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया गया। चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द जारी की जाएगी, जिन्हें आगामी कैंप और टीम चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि ट्रायल्स से उभरकर आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी सत्र में मेरठ मेवरिक्स को मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त से शुरू होगा चौथा सीजन
यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होगा। टीम के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया जुलाई के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है। सभी टीम की ओर से रिटेन किए गए खिलाड़ियों की जानकारी यूपीसीए को दे दी गई है। जल्द ही उनकी सूची भी जारी हो जाएगी। इसके बाद बाकी बचे खिलाड़ियों को नीलामी और ट्रायल के माध्यम से चुना जाएगा। हर टीम 25 खिलाड़ियों का दल तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed