फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   500 grams of gold seized in metro, suspected smuggling between Meerut and Delhi

Meerut: मेट्रो में पकड़ा गया 500 ग्राम सोना, मेरठ-दिल्ली के बीच तस्करी का शक

Thu, 12 Mar 2026 03:27 PM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:27 PM IST
सार

मेरठ में मेट्रो के जरिए सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने भैसाली मेट्रो स्टेशन से दो लोगों को पकड़कर करीब 500 ग्राम सोना बरामद किया, जिसके बाद जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
500 grams of gold seized in metro, suspected smuggling between Meerut and Delhi
सोना-चांदी - फोटो : Adobestock

विस्तार

मेरठ शहर में रैपिड और मेट्रो के जरिए सोने- चांदी की तस्करी की जा रही है। बीते 15 दिनों में दो मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने विजय और अजय को भैसाली मैदान मेट्रो से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 500 ग्राम सोना मिलने का दावा किया। जानकारी मिलने के बाद जीएसटी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मेट्रो में सोने की तस्करी की जानकारी मिलने के बाद जीएसटी विभाग की टीम ने मंगलवार रात 10 बजे से दो बजे तक जांच की। अन्य सूचनाओं को जुटाया गया। जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर अमित पाठक ने उच्च अधिकारियों को सूचना के बाद बताया कि 18 कैरेट में 268 ग्राम सोना मिला है। इसकी पूर्ण जांच की गई। कई गड़बड़ी सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर जांच का विषय
65 लाख का चालान कराया गया, लेकिन 34 लाख का माल बिना कर मिला है। जीएसटी विभाग के अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि खेल की शुरुआत कहां से हुई। मेरठ को सोना मंडी कहा जाता है। ज्वाइंट कमिश्नर अमित पाठक के मुताबिक पेनाल्टी लगाने की कार्रवाई कर दी गई है।

रैपिड में पकड़ी गई थी दो किलो चांदी
रैपिड में मेरठ से दिल्ली के बीच सोने- चांदी की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। जीएसटी विभाग ने हाल ही में दो किलो चांदी भी रैपिड में पकड़ी थी। इसकी पुष्टि न होने पर पेनाल्टी लगाई गई थी।

ऑनलाइन गेम खेलकर बना कर्जदार तो गढ़ी बेटे के झूठे अपहरण की कहानी
कंकरखेड़ा के अशोक नगर निवासी दीपक ने ऑनलाइन गेम खेलकर कर्जदार बन गया। उसने कर्जा उतारने के लिए अपने नाबालिग बेटे के अपहरण झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो 24 घंटे में पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने नाबालिग बेटे को सकुशल ढूंढकर आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दीपक ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी कि उसका 15 वर्षीय बेटा कोचिंग के लिए गया था और वापस नहीं लौटा। दीपक ने पुलिस को यह भी बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके बेटे को छोड़ने के बदले छह लाख रुपये की मांग की है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और दीपक के बयानों का मिलान किया। पुलिस को दीपक की बातों पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी दीपक टूट गया और उसने सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन दो लाख रुपये का लोन लेकर गेम खेला। वह यह रुपये भी हार गया। इससे वह लगभग सात लाख रुपये का कर्जदार बन गया था। वह फिरौती की रकम के नाम पर रिश्तेदारों से पैसा लेकर कर्ज उतारना चाहता था। 

विज्ञापन

कम्यूनिटी गेमिंग एप में लगाए पैसे
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी एक मोबाइल ऐप में पैसे खर्च करता था। इसमें आरोपी ऑनलाइन गेम खेलता था। इसके अंतर्गत ग्रुप वॉयस रूम में शामिल होकर गेम खेलता था। लाइव जाकर फॉलोअर्स को अपनी बातें शेयर कर सकता था। इसके अलावा उन्हें गिफ्ट भी भेज सकता था। गेम के हर टास्क में पैसे खर्च होते थे और गिफ्ट भी एप से ही ऑनलाइन खरीदने होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed